जल्द लॉन्च होगी Toyota Glanza Facelift, हो सकते हैं कौन से बदलाव?
वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Toyota Glanza को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इसकी क्या जानकारी सामने आई है। किस तरह के बदलावों के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसकी क्या कीमत हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी फेसलिफ्ट
टोयोटा की ओर से ग्लैंजा को बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्द ही इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर टीजर को जारी किया गया है। जिससे जानकारी मिली है कि इस कार में कई बदलाव किए जा सकते हैं।
क्या मिली जानकारी
टोयोटा की यह गाड़ी मारुति बलेनो का री-बैज्ड वर्जन हो सकती है। मारुति ने कुछ समय पहले ही बलेनो को अपडेट करने के बाद लॉन्च किया है। जिसके बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि टोयोटा की ओर से भी ग्लैंजा को अपडेट कर लॉन्च किया जा सकता है। अब आखिरकार निर्माता की ओर से भी अपनी कार के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा रहा है।
क्या होगा बदलाव
अगर टोयोटा की ओर से इसी तर्ज पर अपनी गाड़ी के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाता है तो इसमें भी मारुति बलेनो फेसलिफ्ट की तरह ही कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्हील्स, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एमआईडी, फिजिकल बटन, हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, क्लेरियन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई-बीम असिस्ट, टीपीएमएस, छह एयरबैग, ईबीडी, एबीएस, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
मारुति बलेनो फेसलिफ्ट की तरह ही टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में भी 1.2 लीटर की क्षमता का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जो इस कार को 82 हॉर्स पावर को दे सकता है। इसके साथ मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस कार को भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
