Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च होगी Mahindra XUV700, कंपनी ने किया खुलासा

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 02:06 PM (IST)

    सके BE रेंज के रूप में तीन बॉर्न इलेक्ट्रिक SUVs BE.05 BE.07 और BE.09 हैं। इसके साथ ही अन्य दो इलेक्ट्रिक XUV रेंज में आते हैं जो XUV.e8 और XUV.e9 है। आपको बता दें इन दोनों में XUV.e9 सबसे अधिक प्रोडक्शन के लिए तैयार है।

    Hero Image
    इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च होगी Mahindra XUV700

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर महीद्रा ने अपनी तीन बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। महिंद्रा की अपनी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई (बॉर्न इलेक्ट्रिक) रेंज है और दूसरी अभी भी एक्सयूवी नाम के तहत है। वहीं इसके BE रेंज के रूप में तीन बॉर्न इलेक्ट्रिक SUVs BE.05, BE.07 और BE.09 हैं। इसके साथ ही अन्य दो इलेक्ट्रिक XUV रेंज में आते हैं जो XUV.e8 और XUV.e9 है। आपको बता दें इन दोनों में XUV.e9  सबसे अधिक प्रोडक्शन के लिए तैयार है।वहीं महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक एसयूवी वॉकअराउंड महिंद्रा ने अपने XUV.e8 को नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया है। लेकिन ICE-संचालित XUV700 के समान है जो सबसे अधिक भारत में सेल होती है.

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंजन

    XUV700 का फेट्र पूरी तरह से एक फ्यूचरिस्टिक MPV-ish SUV में बदल चुका है। इसमें एक बड़ी एलईडी डीआरएल है जो न केवल पूरी चौड़ाई में फैली हुई है, बल्कि एसयूवी के ऊपर की ओर लगभग पूरे ऊंचाई तक फैली हुई है। इसका हेडलाइट काफी चिकना है और तांबे का तत्व भी इसमें मिलता है। XUV.e8 पर XUV700 के प्रोफाइल से बिलकुल अलग है, इसमें नया अलॉय व्हील डिजाइन दिया या है। XUV.e8 में 228 bhp और RWD लेआउट या 335 bhp वाला AWD लेआउट इसमें हो सकता है।

    फीचर्स

    Mahindra XUV700 का इंटीरियर पहले से ही फ्यूचरिस्टिक और टेक-लेटेड था। वहीं इसका XUV.e8 इसे बिल्कुल ही अलग स्टैंड पर ले जाता है। XUV700 में दो हॉरिजॉन्टल स्क्रीन हैं,और XUV.e8 में तीन स्क्रीन हैं। वहीं इसमें एक ड्राइवर के डिस्पले के लिए है और दूसरा सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम  के लिए भी है। तीसरी स्किन सामने बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी है। एक्सयूवी 700 के कई फीचर्स - पैनोरमिक सनरूफ, सीटिंग लेआउट, डैश लेआउट और डोर ट्रिम्स भी इसमें होने की संभावना है। आपको बता दें कंपनी इसे लॉन्च 2024 के आसपास कर सकती है। इसमें कंपनी ओर भी फीचर्स दे सकती है।