जनवरी 2022 से 81 हजार तक बढ़ी महिंद्रा XUV700 की कीमत, जानें इसकी नई रेट लिस्ट
2022 के शुरू होते ही कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने अपने गाड़ियों के दाम में बढ़ोतरी की है। वहींं महिंद्रा ने भी अपने मोस्ट डिमांडिंग एक्सयूवी 700 की कीमत में 81 हजार रुपये तक की वृद्धि की है। तो आइए जानते हैं कि अब इसकी नई रेट लिस्ट।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने 2022 के शुरू होते ही अन्य कई कंपनियों की तरह अपने कई मॉडलों के दाम में बढ़ोतरी की है, जिनमें से एक है महिंद्रा की मोस्ट डिमांडिंग एक्सयूवी 700।महिंद्रा XUV700 की कीमतें जनवरी 2022 Mahindra XUV700 की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल लॉन्च के समय XUV700 को 11.99 लाख रुपये (पेट्रोल) और 12.49 लाख रुपये (डीजल) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
कितनी हुई बढ़ोतरी
महिंद्रा की XUV700 पेट्रोल की कीमतों में 46k रुपये से लेकर 75k रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह मूल्य वृद्धि 3.52% से 3.68% के बीच है। वहीं, XUV700 डीजल की कीमतों में 48k रुपये से 81k रुपये की वृद्धि की गई है।
अब कितने में मिलेंगे इसके वेरिएंट मॉडल
XUV700 पेट्रोल रेंज अब MX मैनुअल 5-सीटर वेरिएंट के लिए 12.95 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, XUV700 की ऑटोमैटिक रेंज 16.57 लाख रुपये (AX3 ऑटोमैटिक 5-सीटर) से शुरू होती है। लक्जरी पैक के साथ टॉप-स्पेक AX7 ऑटोमैटिक 7-सीटर वेरिएंट 22.04 लाख रुपये में उपलब्ध है।
XUV 700 ने बनाया रिकॉर्ड
आपको बता दें कि इसकी सबसे पहले बुकिंग 7 अक्टूबर 2021 को शुरू की गई थी। बाजार में इसकी डिमांड इतनी है कि इस XUV700 की सभी यूनिट केवल 57 मिनट में बुक हो गई थी। वहीं, 8 अक्टूबर 2021 को इसकी बुकिंग फिर से शुरू हुई। लेकिन बाद में इसकी कीमतों में 40 हजार रुपये से 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई, लेकिन इसकी डिमांड में कोई कमी नहीं आई। 25 हजार यूनिट इकाइयों का अगला स्लॉट भी दो घंटे से कम समय में बुक हो गया था। यह एक तरह का रिकॉर्ड था, क्योंकि भारतीय ऑटोमोटिव स्पेस में SUV की इतनी बड़ी मांग पहले कभी नहीं देखी गई थी।
XUV700 कैसे बनी बेस्टसेलर?
महिंद्रा XUV700 का मुकाबला Tata Harrier, Hyundai Alcazar, Tata Safari, MG Hector और Jeep Compass से है। यह बहुत तेजी से शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहा क्योंकि इसका स्पोर्टी स्टाइलिंग और दबंग स्ट्रीट प्रेजेंस इतना जबरदस्त है कि वह लोगों को अट्रैक्ट करता है। XUV700 भी फर्स्ट-इन-सेगमेंट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) फीचर्स से लैस है। वहीं, सुरक्षा की बात करें तो XUV700 को ग्लोबल NCAP द्वारा इसे 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है। यह इसे देश की सबसे सुरक्षित मिड-साइज SUV बनाती है। परीक्षण रिपोर्ट पिछले साल नवंबर में आई थी, जिसमें XUV700 को एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 4-स्टार मिले थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।