Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV400 की तैयारी हुई पूरी, 8 सितंबर को करेगी डेब्यू, देखें फीचर्स डिटेल्स

    Mahindra XUV400 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो पहले से मौजूद XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था और अब 8 सितंबर को इससे पर्दा उठाया जाएगा। इसके डिजाइन में कई बदलाव किए जा रहे हैं और यह दो रेंज में आ सकती है।

    By Sonali SinghEdited By: Updated: Wed, 07 Sep 2022 07:57 AM (IST)
    Hero Image
    Mahindra XUV400 EV से कल उठेगा पर्दा देखें डिटेल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV400: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे कल यानी कि 8 सितंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जा रहा है । बता दें कि नई XUV400 EV में कई अपडेट्स मिलने वाले है और इसे नए ट्विन पीक लोगो के साथ नया ब्लू कलर मिलने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV400: पावरट्रेन

    XUV400 के बैटरी पैक पर नजर डालें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो रेंज ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। XUV400 इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज पर 350 से 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रेंज दे सकती है। साथ ही इसे सिंगल फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होने की संभावना है। यह मोटर लगभग 150hp की पावर के साथ आ सकती है।

    Mahindra XUV400: फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो XUV400 में एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक भी मिल सकती है। साथ ही इसमें नया डिजाइन किया गया फॉग लैंप, क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल को शामिल किया जा सकता है। लाइटिंग के लिए नई हेडलाइट, फ्रंट हेडलाइट्स और टेललैम्प मिलता है। वहीं, बुमेरांग के आकार के LED डीआरएल को पहले ही स्पाई शॉर्ट में देखा जा चुका है।

    Mahindra XUV400: साइज

    कहा जा रहा है कि अपकमिंग XUV400 इलेक्ट्रिक के लिए LG Chem से हाई-एनर्जी-डेंस NMC सेल भी प्राप्त करेगी। इसके अलावा, ट्विन पीक्स लोगो दिया गया है जो एक्स-पैटर्न के साथ आएगा। साइज की बात करें तो उम्मीद हैं कि XUV400 की लंबाई 4.2 मीटर होगी। इस तरह लंबाई में यह XUV300 से लंबी होगी।

    Mahindra XUV400: कीमत

    भारत में नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक की कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला Hyundai Kona EV और Tata Nexon EV Max जैसे मॉडल्स से होगा।