Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV300 और Tata Nexon में कौन है सबसे सस्ती पेट्रोल कार

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 03 Mar 2019 10:00 AM (IST)

    Mahindra XUV300 के नए वर्जन का मुकाबला भारतीय बाजार में Tata Nexon से है

    Mahindra XUV300 और Tata Nexon में कौन है सबसे सस्ती पेट्रोल कार

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV300 का नया वर्जन हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। Mahindra की यह प्रीमियम SUV, SsangYong Tivoli प्लेटफॉर्म पर काम करती है। भारतीय बाजार में नई XUV300 का मुकाबला Tata Nexon से है। आज हम आपको इन कारों के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेरिएंट्स

    Mahindra XUV 300 चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें W4, W6, W8 और W8 (O) शामिल है। वहीं, Tata Nexon पांच वेरिएंट्स में आती है। इनमें XE, XM, XT, XZ और XZ Plus शामिल है। Mahindra और Tata Motors की कारें पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में आती है। हालांकि, केवल Nexon में ही AMT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स का विकल्प शामिल है। जबकि, XUV300 का ऑटोमैटिक वेरिएंट अभी कुछ समय बाद आएगा।

    Nexon की एंट्री-लेवल XE वेरिएंट की कीमत की तुलना XUV 300 के W4 वेरिएंट से नहीं की जा सकती। दोनों ही मॉडल में 1.50 लाख रुपये से भी ज्यादा का अंतर है।

    Mahindra XUV 300 W4 बनाम Tata Nexon XM

    Mahindra XUV 300 के W4 वेरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपये है। वहीं, Tata Nexon XM की कीमत 7.11 लाख रुपये है।

    Mahindra XUV 300 W6 बनाम Tata Nexon XT

    XUV 300 के W6 वेरिएंट की कीमत 8.75 लाख रुपये है। वहीं, Nexon XT की कीमत 7.83 लाख रुपये है।

    Mahindra XUV 300 W8 बनाम Tata Nexon XZ

    XUV 300 के W8 वेरिएंट की कीमत 10.25 लाख रुपये है। वहीं, Nexon XZ की कीमत 8.19 लाख रुपये है।

    Mahindra XUV 300 W8 (0) बनाम Tata Nexon (XZ+)

    XUV 300 के W8 (0) वेरिएंट की कीमत 11.44 लाख रुपये है। वहीं, Nexon (XZ+) की कीमत 9.01 लाख रुपये है।

    यह भी पढें:

    इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

    नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

    Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम  

    comedy show banner