विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्‍छी रेंज, फीचर्स और डिजाइन के साथ चाहिए सात सीटों वाली Electric SUV, Mahindra XEV 9S क्‍यों हो सकती है बेहतर विकल्‍प?

Published: Tue, 12 May 2026 11:00 AM (IST)

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारत में इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mahindra XEV 9S को ऑफर किया गया है। क्‍यों यह एसयूवी आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकती है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जा रही है। महिंद्रा की ओर से भी इस सेगमेंट में Mahindra XEV 9S की बिक्री की जाती है। क्‍यों यह इलेक्‍ट्रिक एसयूवी आपके लिए एक बेहतर विकल्‍प साबित हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra करती है XEV 9S ऑफर

महिंद्रा की ओर से मिड साइज इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mahindra XEV 9S को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च की गई थी। जिसके बाद से ही इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिपसेट़ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ VisionX AR HUD, Secure360 सर्विलांस सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, सात एयरबैग, लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा), एकूस्टिक लैमिनेटेड ग्लास, फ्रंट + रियर डुअल वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड को-ड्राइवर सीट (पावर बॉस मोड), वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट, सॉफ्ट-रैप्ड डैशबोर्ड व डोर ट्रिम, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम (Dolby Atmos) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है रेंज

महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिससे इसे 521, 600, 679 किलोमीटर तक की एमआईडीसी रेंज मिल सकती है। इसमें लगी मोटर से इसे 231, 245 और 286 हॉर्स पावर के साथ 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

कितनी है कीमत

महिंद्रा की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 29.45 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- MG Windsor का जलवा बरकरार, March 2026 में Top 5 में शामिल हुई ये इलेक्‍ट्रिक कारें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।