विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Windsor का जलवा बरकरार, March 2026 में Top 5 में शामिल हुई ये इलेक्‍ट्रिक कारें

Published: Sun, 26 Apr 2026 11:59 AM (IST)

देश में March 2026 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्‍ट्रिक कारों की लिस्‍ट जारी की गई है। बीते महीने के दौरान किन EVs की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top-5 में किस निर्माता की किस गाड़ी को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें अब इलेक्‍ट्रिक कारों का भी योगदान बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में किस EV की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 EV में किस निर्माता की कौन सी गाड़ी शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पहले नंबर पर रही MG Windsor EV

एमजी की ओर से भारत में विंडसर ईवी को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान सबसे ज्‍यादा मांग रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने इस ईवी की 4530 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra XEV 9S

महिंद्रा की ओर से भी बेहतरीन फीचर्स के साथ XEV 9S की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की बीते महीने के दौरान 3254 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में आठ फीसदी की गिरावट आई है।

तीसरे नंबर पर रही Tata Punch EV

टाटा की ओर से पंच ईवी को भी ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की बीते महीने के दौरान 2871 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 171 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अगले नंबर पर रही Tata Nexon EV

टाटा की ओर से पंच के साथ ही नेक्‍सन को भी ईवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की 2405 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।

Top 5 में शामिल हुई Maruti eVitara

मारुति की ओर से पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई विटारा को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 2254 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 159 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।