Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल हुई महिंद्रा TUV300, जानें कार में क्या किए बदलाव

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jun 2018 07:23 PM (IST)

    मुबंई पुलिस के बेड़े में शामिल महिंद्रा TUV 300 पहला मॉडल नहीं है जिसे शामिल किया गया है। इससे पहले कार निर्माता कंपनी ने अपने टॉप सेलिंग UV महिंद्रा बोलेरो को शामिल किया था

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पिछले महीने की ही बात है जब हमने आपको बताया था कि महाराष्ट्र पुलिस अपने बड़े नई TUV300 को शामिल कर रही है। अब मुंबई पुलिस फोर्स के वाहनों के बेड़े में TUV300 शामिल हो चुकी है। महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीसने मुंबई में फोर्ट स्थित मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस पर महिंद्रा TUV300 को हरी झंडी दिखाई। महिंद्रा के मुताबिक TUV300 SUV की मुंबई पुलिस के बेड़े में 195 यूनिट्स शामिल की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुबंई पुलिस के बेड़े में शामिल महिंद्रा TUV 300 पहला मॉडल नहीं है जिसे शामिल किया गया है। इससे पहले कार निर्माता कंपनी ने अपनी टॉप सेलिंग UV महिंद्रा बोलेरो को शामिल किया था। पुलिस फोर्स पर TUV300 का T4+ ट्रिम वेरिएंट है। इस SUV के कलर में बदलाव किया गया है। इसमें येलो-ब्लू चैकर्ड डेकल्स के साथ साइड में पुलिस इग्सिग्निया को शामिल किया गया है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान SUV में रूफ-माउंटेड LED लाइट्स के साथ साइरन लगाया गया है।

    पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो TUV300 में कंपनी का अपडेटेड एमहॉक100 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। 1493cc वाला यह इंजन 3750 rpm पर 100bhp की पावर और 1600-2800 rpm पर 240 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

    TUV300 T4+ वेरिएंट में फीचर्स के तौर पर पावर स्टीयरिंग के साथ टिल्ट एडजस्टेबल फंक्शन, ईको मोड, डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और दूसरी रो के लिए ISOFIX माउंट्स दिया गया है। इसमें 7 लोग आसानी से बैठ सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner