Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GST कटौती के बाद Mahindra Thar Roxx की कीमतों में ₹1.33 लाख की कटौती, देखें नई कीमतें

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 03:45 PM (IST)

    नई जीएसटी दरों के संशोधन के बाद Mahindra Thar Roxx सहित कई मॉडलों पर मिलने वाले लाभों की घोषणा की है। महिंद्रा ने अभी तक थार रॉक्स की विस्तृत वेरिएंट-वाइज मूल्य सूची की घोषणा नहीं की है लेकिन उसने प्रत्येक वेरिएंट के लिए लाभ की सीमा साझा की है। जीएसटी दर में कटौती के बाद थार रॉक्स पर एक समान 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

    Hero Image
    नई GST दरों के बाद Mahindra Thar Roxx हुई सस्ती।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। नई GST दरों में संशोधन के बाद कई कार निर्माता कंपनियां अभ अपनी कारों पर लागू होने वाले टैक्स लाभ का पूरा फायदा ग्राहकों को दे रहे हैं। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV, Mahindra Thar Roxx सहित कई मॉडलों पर मिलने वाले फायदों की घोषणा कर दी है। आइए विस्तार में जानते हैं कि महिंद्रा थार रॉक्स के किस वेरिएंट की कीमत कितनी कम होगी?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar Roxx की वेरिएंट वाइज कीमत में कटौती

    वेरिएंट पुरानी GST दर + सेस नई GST कुल GST लाभ (₹ तक)
    MX1 48% 40% ₹ 81,200
    MX3 48% 40% ₹ 1.01 लाख
    AX3 L 48% 40% ₹ 98,300
    MX5 48% 40% ₹ 1.10 लाख
    AX5 L 48% 40% ₹ 1.22 लाख
    AX7 L 48% 40% ₹ 1.33 लाख

    हालांकि महिंद्रा ने अभी तक थार रॉक्स की विस्तृत वेरिएंट-वाइज मूल्य सूची की घोषणा नहीं की है, लेकिन उसने प्रत्येक वेरिएंट के लिए लाभ की सीमा साझा की है। कृपया ध्यान दें कि उपरोक्त कीमतें थार रॉक्स के लिए चुने गए वेरिएंट, इंजन और गियरबॉक्स के आधार पर भिन्न हो सकती हैं। इसलिए, हम आपसे सटीक विवरण के लिए निकटतम महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करें।

    कीमतों में क्यों आई गिरावट?

    GST दरों में संशोधन से पहले, Mahindra Thar Roxx पर 28 प्रतिशत GST के साथ 20 प्रतिशत का अतिरिक्त सेस लगता था। 5-डोर थार को 4,000 मिमी से अधिक लंबे और 1,500 cc से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहन के रूप में वर्गीकृत किया गया था। अब, GST दर में कटौती के बाद, थार रॉक्स पर एक समान 40 प्रतिशत GST लगेगा, जिससे इसकी कीमतों में भारी कमी आई है।

    कब से लागू हुईं नई कीमतें?

    महिंद्रा ने नई कीमतों और लाभों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। कार निर्माता ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे 6 सितंबर, 2025 को या उसके बाद की गई सभी बुकिंग और डिलीवरी पर लागू होंगे।