Mahindra Thar Roxx को मिला बड़ा अपडेट, बनी 4 चैनल Dolby Atmos वाली दुनिया की पहली SUV
Mahindra Thar ROXX के AX7L वेरिएंट को डॉल्बी एटमॉस के साथ अपडेट किया गया है। यह 4-चैनल इमर्सिव ऑडियो सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस वाली दुनिया की पहली SUV है। इस अपडेट के बाद सफर का अनुभव और भी शानदार होगा। अब थार रॉक्स म्यूजिक लवर्स के लिए भी पहली पसंद बनेगी। इसमें 9-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो हर सफर को यादगार बना देगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पॉपुलर SUV में से एक Mahindra Thar ROXX को नए फीचर के साथ अपडेट किया गया है। इसके AX7L वेरिएंट के Dolby Atmos के साथ अपडेट किया गया है। इसके बाद से यह दुनिया की पहली ऐसी SUV बन गई है, जिसमें जिसमें 4-चैनल इमर्सिव ऑडियो सिस्टम के साथ Dolby Atmos का इस्तेमाल किया गया है। इससे लोगों का सफर पहले से मुकाबले ज्यादा बेहतरीन होगा। आइए जानते हैं कि थार रॉक्स में डॉल्बी एटम्स के जुड़ने के बाद ड्राइविंग किस तरह से पहले से बेहतर होगा?
Dolby Atmos के साथ Thar ROXX
- Mahindra Thar ROXX को मजबूत बनावट और ऑफ-रोडिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह म्यूजिक लवर्स के लिए बी पहली पसंद बनने वाली है। इसमें Dolby Atmos जुड़ने के बाद गाड़ी में म्यूजिक का एक्सपीरिएंस ऐसा होगा, जैसे आप किसी कॉन्सर्ट हॉल में बैठे हों।
- आप चाहे शहर में हो या किसी जंगल के रास्ते पर एडवेंचर कर रहे हों, इसमें मिलने वाला 9-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम आपके हर सफर को काफी यादगार बना देगा। इसमें दिया गया इंफोटेनमेंट सिस्टम में गाना स्ट्रीमिंग की सुविधा भी देता है, जिससे आप कभी भी पसंदीदा गाने Dolby Atmos की शानदार साउंड क्वालिटी में सुन सकते हैं।
Dolby Atmos की खासियत
यह एक ऐसी तकनीक है, जो म्यूजिक, मूवीज और गेमिंग को एकदम नया एक्सपीरिएंस देती है। इसमें कुछ भी सुनने पर ऐसा लगता है कि जैसे आप उस माहौल का हिस्सा हैं। Dolby Atmos हर बीट को आपके चारों ओर लाकर एक शानदार अनुभव देता है।
लोगों को क्या होगा फायदा?
महिंद्रा ऑटो और Dolby Atmos के बीच इसको लेकर पार्टनरशिप हुई है। जिसको लेकर Dolby Laboratories के सीनियर डायरेक्टर (IMEA) करण ग्रोवर ने कहा कि हम इस पार्टनरशिप से बहुत उत्साहित हैं। थार ROXX AX7L में Dolby Atmos के साथ हम ड्राइविंग को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। यह गाड़ी आपके केबिन को एक पर्सनलाइज़्ड कॉन्सर्ट हॉल में बदल देती है, जो थार ROXX के एडवेंचरस स्पिरिट को और बेहतर बनाता है। महिंद्रा और Dolby ने मिलकर इन-केबिन टेक्नोलॉजी का एक नया मापदंड सेट किया है, जो ग्लोबल इंडियन कंज्यूमर की जरूरतों को पूरा करता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।