Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar को खरीदने से पहले करना होगा इतना इंतजार, पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध

    Mahindra Thar नवंबर 2023 में इस कार की बुकिंग 76 यूनिट्स तक पहुंच गई। जिसके कारण इस कार का वेटिंग पीरियड अधिक बढ़ गया है। इसकी डिलीवरी लगभग साल 2025 तक हो जाएगी।ये कार ऑफ रोडिंग के लिए काफी अधिक जानी जाती है। जिसके कारण इसकी डिमांड काफी अधिक है।थार का वेटिंग पीरियड इसके वेरिएंट पर भी निर्भर करता है।

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 25 Nov 2023 09:43 AM (IST)
    Hero Image
    नवंबर 2023 में इस कार की बुकिंग 76 यूनिट्स तक पहुंच गई

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में थार भी है। इसका क्रेज लोगों में काफी अधिक है।सबसे अधिक युवाओं में इसकी डिमांड रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नवंबर 2023 में इस कार की बुकिंग 76 यूनिट्स तक पहुंच गई। जिसके कारण इस कार का वेटिंग पीरियड अधिक बढ़ गया है। इसकी डिलीवरी लगभग साल 2025 तक हो जाएगी। अगर आंकड़ों के अनुसार देखें तो हर महीने लगभग 10 हजार बुकिंग मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 हजार यूनिट्स बना रही है

    वाहन निर्माता कंपनी डिमांड को पूरा करने और वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए लगभग 50 हजार यूनिट्स बना रही है। ये कार ऑफ रोडिंग के लिए काफी अधिक जानी जाती है। जिसके कारण इसकी डिमांड काफी अधिक है। इसको सबसे अधिक पसंद करने के पीछे का कारण ये पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है।

    महिंद्रा थार का इंजन

    इस कार को फोर व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव दोनों में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन मिलता है। इस एसयूवी में आपको 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन 117bhp/300Nm आउटपुट जनरेट करता है और 2.0 लीटर डीजल इंजन जो  130bhp/320Nm आउटपुट जनरेट करता है।

    थार के RWD डीजल वेरिएंट की डिमांड भी अधिक है

    थार का वेटिंग पीरियड इसके वेरिएंट पर भी निर्भर करता है। थार के RWD डीजल वेरिएंट की डिमांड भी अधिक है, जबकि इसके पेट्रोल मॉडल के लिए इसका वेरिएंट पीरियड पर थोड़ा कम लगभग 5 से 6 महीने तक का है। वहीं 4 व्हील ड्राइव मॉडल के लिए आपको 24 हफ्ते मतलब 6 महीने तक का इंतजार करना होगा। 

    यह भी पढ़ें-

    नई Royal Enfield Shotgun 650 Motoverse में हुई पेश, कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू

    Upcoming SUVs: 10 लाख से कम दाम में जल्द लॉन्च होंगी ये 4 नई SUVs, तुरंत चेक करें लिस्ट