Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिंद्रा ने ट्रेडमार्क करवाया 'जेवेलिन' नाम, क्या कंपनी ला रही नई SUV या एक्सयूवी700 का होगा खास एडिशन

    By Rishabh ParmarEdited By:
    Updated: Tue, 31 Aug 2021 05:25 PM (IST)

    होमग्रोन एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जेवलिन और जेवलिन बाय महिंद्रा नाम को ट्रेडमार्क करवाया है। माना जा रहा है कि इस नाम का उपयोग ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्रेडमार्क करवाया 'जेवेलिन' नाम

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होमग्रोन ऑटोमेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में 'जेवलिन' और 'जेवलिन बाय महिंद्रा' नाम को ट्रेडमार्क करवा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि नई नेमप्लेट (महिंद्रा जेवलिन) का उपयोग कंपनी की आगामी नई एसयूवी या महिंद्रा एक्सयूवी700 के स्पेशल एडिशन के लिए किए जाने की संभावना है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें, कार निर्माता ने हाल ही में नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के सम्मान में उनके लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए XUV700 एडिशन की घोषणा की थी। जिसकी डिटेल्स जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिंद्रा के फ्यूचर प्लान की बात करें तो कंपनी ने भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयाकी की है। ऑटोमेकर ने हाल ही में नई Mahindra XUV700 SUV की कीमतों और डिटेल्स का खुलासा किया जो आने वाले हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं, Mahindra Marazzo AMT वर्जन के भी इस साल के अंत में आने की खबर है। नई पीढ़ी की महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 में घरेलू कार निर्माता की ओर से पहली और बड़ी लॉन्च होगी।

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो डिजाइन और फीचर्स के मामले में काफी बदल जाएगी। वास्तव में, इसके इंजन सेटअप में ऑल-न्यू 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन शामिल होंगे जो क्रमशः 150bhp और 158bhp के करीब पावर बनाने में सक्षम होंगे। एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हो सकता है और कंपनी इसे 2WD और 4WD दोनों सिस्टम के साथ लॉन्च कर सकती है।

    वहीं आपको बता दें महिंद्रा अपने पुणे स्थित प्लांट में नई महिंद्रा ई-केयूवी100 और महिंद्रा ई-एक्सयूवी300 के साथ अपने इलेक्ट्रिक वाहन उत्पाद लाइनअप का भी विस्तार करेगी। ई-केयूवी के 2022 की शुरुआत में आने की संभावना है, और ई-एक्सयूवी 300 अगले साल की दूसरी छमाही में आएगी। Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक SUV मेड-इन-इंडिया MESMA (महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म को रेखांकित करने वाली ब्रांड की पहली प्रोडक्शन व्हीकल होगी। इसका सीधा मुकाबला भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार- Tata Nexon EV से होगा। हालांकि, ई-एक्सयूवी300 को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी की तुलना में उच्च इलेक्ट्रिक रेंज देने की क्षमता वाली हो सकती है।