4 लाख रुपये से भी सस्ती है Mahindra की ये गाड़ी, 29.1 kmpl का देती है माइलेज
Mahindra ने अपनी लोकप्रिय Mahindra Jeeto Plus मिनी-ट्रक का एडवांस्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra ने अपनी लोकप्रिय Mahindra Jeeto Plus मिनी-ट्रक का एडवांस्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। Jeeto के नए वेरिएंट सब-1 टन लाइट कॉमर्शियल व्हीकल की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 3.47 लाख रुपये है। Mahindra Jeeto के मुकाबला Jeeto Plus वेरिएंट में बड़ा डेक दिया गया है, जिसकी कुल लंबाई 7.4 फीट है। इसके पेलोड को भी बढ़ाया गया है। इस मिनी ट्रक की कुल पेलोड क्षमता 715 किलोग्राम है। Mahindra Jeeto Plus पर कंपनी की तरफ से 3 साल की वारंटी या 72,000 किलोमीटर (जो भी पहले आए) दिया जा रहा है।
- इंजन- Mahindra Jeeto Plus के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 625 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला वाटर-कूल्ड यरेक्ट इंजेक्शन (DI) डीजल इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- Mahindra Jeeto Plus का इंजन 3600 आरपीएम पर 16 bhp की मैक्सिमम पावर और 1200-2200 आरपीएम पर 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- Mahindra Jeeto Plus का इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- ज्यादा किफायती- Mahindra Jeeto Plus में दिए गए इंजन के बाद कंपनी का दावा है कि यह 30 फीसदी ज्यादा फ्यूल इफिशियंट हो गई है।
- माइलेज- Mahindra Jeeto Plus की माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि सड़कों पर यह 29.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Mahindra की बिक्री में आई 11 फीसद की गिरावट
महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से जारी की गई अक्टूबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कुल 51,896 यूनिट्स की बिक्री की है, जहां इसकी बिक्री में कुल 11 फीसद की गिरावट दर्ज की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल इसी महीने में 58,416 यूनिट्स की बिक्री की थी। अक्टूबर 2018 में भारतीय बाजार में कंपनी के कुल 55,350 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसकी तुलना में पिछले महीने 11 फीसद की गिरावट के साथ 49,193 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। निर्ताय की बात की जाए तो कंपनी ने इस महीने 2,703 यूनिट की बिक्री की थी। वहीं, अक्टूबर 2018 में महिंद्रा ने 3,066 यूनिट्स का निर्यात किया था। इसका दौरान कंपनी के निर्यात में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।