Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra अपने इन 2 SUVs पर कर रही तेजी से काम, अगले साल लॉन्च होने को तैयार

    महिंद्रा Thar 5 Door जल्द ही 5-डोर के साथ भारत में पेश की जा सकती है। कंपनी इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे फिरसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसकी टेस्टिंग की खबरों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे संभावित फीचर्स के भी खुलासे किए गए हैं। वहीं एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट भी लॉन्च होने वाली है।

    By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sat, 14 Oct 2023 11:16 AM (IST)
    Hero Image
    Mahindra is working on these 2 SUVs

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है, जहां सेल्स के मामले में कंपनी में अच्छी खासी ग्रोथ देखी है। महिंद्रा आने वाले सालों में एक से बढ़कर एक शानदार एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस खबर में माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन 3 एसयूवी गाड़ियों के बारे में जिसको महिंद्रा साल 2024 में लॉन्च करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5-DOOR MAHINDRA THAR

    महिंद्रा Thar 5 Door जल्द ही 5-डोर के साथ भारत में पेश की जा सकती है। कंपनी इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे फिरसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसकी टेस्टिंग की खबरों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे संभावित फीचर्स के भी खुलासे किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द 2024 के शुरुआत में इसको लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि नई 5-डोर Mahindra Thar लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी, साथ ही इसमें पीछे की साइड 3-डोर की तुलना में अधिक जगह होगी। संभवतः इसे अधिक बूट स्पेस मिल सकता है। साथ ही इसके एलॉय व्हील की डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट से अलग हो सकती है।

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक या फिर 2023 के शुरुआत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो सकती है। इसमें आपको कई तरह के बदलाव देखने को भी मिलेगे। ये पहले वाले से अधिक शक्तिशाली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसका इंजन 130 PS अधिकतम शक्ति और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।