Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Scorpio-N, XUV700 और Thar के लिए करना होगा लंबा इंतजार, खरीदने से पहले जान लीजिए वेटिंग पीरियड

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 30 May 2023 09:00 PM (IST)

    Mahindra Cars Waiting Period अगर आप देश की पॉपुलर कार निर्माता महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदना चाह रहे हैं तो इसकी डिलीवरी लेने के लिए काफी समय लग सकता है। वेटिंग पीरियड माडलों के अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से भिन्न है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Mahindra Cars Waiting Period Scorpio N Scorpio Classic XUV700 Thar

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में लगातार पैसेंजर वाहनों की मांग बढ़ रही है। खासकर लोग एसयूवी कारों को खरीद रहे हैं। ग्राहक अपनी मनपसंद की गाड़ी खरीदने के लिए महीनों इंतजार करते हैं। हम अपने इस लेख में इसी विषय पर बात करने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप देश की पॉपुलर कार निर्माता महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदना चाह रहे हैं, तो इसकी डिलीवरी लेने के लिए काफी समय लग सकता है। आइए महिंद्रा की फ्लीट में मौजूद Scorpio-N, XUV700 और Thar जैसी कारों के वेटिंग पीरियड के बारे में जान लेते है।

    Mahindra Scorpio-N, XUV700 और Thar का वेटिंग पीरियड

    बीते वर्ष भारतीय बाजार में पेश की गई कंपनी की ये एसयूवी कार को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं XUV700 को एक लग्जरी और Thar को लाइफस्टाइल एसयूवी के रूप में प्यार मिला है। यही कारण है कि लॉन्चिंग के इतने समय बाद भी इन कारों पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड है।

    कुछ डीलर इनपुट और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए प्रतीक्षा अवधि लगभग 5-7 महीने है जबकि स्कॉर्पियो-एन 18 महीने तक के वेटिंग पीरियड पर है। वहीं Mahindra Thar 4X4 को 1-2 महीने में डिलीवर किया जा सकता है जबकि 2WD वेरिएंट के लिए लगभग एक साल का वेट टाइम है। कंपनी का प्रमुख उत्पाद XUV700 भी 13-14 महीने की वेटिंग पीरियड के साथ बेचा जा रहा है।

    Mahindra Scorpio-N, XUV700 और Thar की कीमतें

    कीमतों की बात करें तो महिंद्रा अपनी Scorpio-N को 13.05 लाख, Scorpio Classic को 12.99 लाख, थार को 10.54 लाख और लग्जरी एसयूवी XUV700 को 14.01 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचती है।

    आपको बता दें कि ये वेटिंग पीरियड माडलों के अलग-अलग वेरिएंट पर भिन्न है, अगर आपको अपनी पसंद की कार के वेटिंग पीरियड का सटीक पता लगाना है तो अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। हो सकता है कि आपके जहां रहते हैं, वहां पर ये आंकड़े कुछ कम या ज्यादा हों।

    comedy show banner