Mahindra Bolero: गांव से लेकर शहरों तक है इस गाड़ी का बोलबाला, कई साल से कर रही राज
Mahindra Bolero भारतीय बाजार में महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है।इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसमें 7 से 8 लोग बैठ सकते हैं। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। (जागरण फोटो)

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगर आपकी फैमली बड़ी है और आप अपने लिए एक 6 या 7 सीटर कार की तलाश कर रहे हैं तो आपके दिमाग में मारुति अर्टिगा और इनोवा का ही ख्याल आएगा। क्योंकि इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। इन्हें खरीदना आपके लिए भी एक फायदे का सौदा होता है। हालांकि ये ही जरूरी नहीं हैं अगर आपका बजट 10 से 11 लाख रुपये के बीच का है तो आप इसी कीमत में जो ड्राइविंग में अधिक फायदेमंद हो आप उसे भी खरीद सकते हैं।
Mahindra Bolero
इसी कीमत में आने वाली एक कार और भी है जिसका नाम महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) है। भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें, ग्रामीण इलाके में महिंद्रा की सबसे अधिक कारें सेल होती है। लेकिन जैसे -जैसे ये नए अवतार में आने लगी इसकी डिमांड शहर में भी तेजी से बढ़ने लग गई।
Mahindra Bolero टॉप सेलिंग 7-सीटर कार
भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। वहीं बोलेरो देश की टॉप सेलिंग 7 सीटर एमपीवी है और ये कई सालों से ही है। इसकी ब्रिकी का रिकॉर्ड आजतक अर्टिगा और इनोवा भी नहीं तोड़ पाई है। बोलेरो की औसत ब्रिकी 8000-10000 यूनिट्स प्रति महीने हैं। कंपनी ने पिछले एक साल में इसकी 1 लाख से अधिक यूनिट्स की सेल की है। वहीं लॉन्च के बाद से अब तक 14 लाख यूनिट्स के अधिक की सेल कर चुकी हैं।
Mahindra Bolero कीमत
भारतीय बाजार में महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट B4, B6 और B6(O) में लॉन्च किया है। इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसमें 7 से 8 लोग बैठ सकते हैं।
Mahindra Bolero इंजन
इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर का mHawk 75 डीजल इंजन दिया है जो 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।



कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।