महिंद्रा की बोलेरो ने की बंपर सेल, जानें महिंद्रा XUV 700, Thar और अन्य मॉडल्स का हाल
महिंद्रा इस समय सुर्खियों में क्योंकि कंपनी ने इस महीने स्कॉर्पियों का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने जा रही है। वहीं कंपनी अपने सेल्स में हुए अच्छे प्रदर्शन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति, टाटा मोटर्स और हुंडई के बाद महिंद्रा मई 2022 में बिक्री के मामले में टॉप 4 के लिस्ट में शामिल हो गई है। हालांकि भले ही महिंद्रा टॉप 4 पर है, लेकिन कंपनी ने सालाना आधार अपने बिक्री रिपोर्ट में सुधार किया है। इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट के बारे में और जानेंगे महिंद्रा की कौन सी गाड़ी का सबसे अधिक डिमांड रहा।
मई 2022 में महिंद्रा ने 26,650 यूनिट्स गाड़ियों की सेल्स की, जो पिछले साल की तुलना में 224 फीसदी अधिक है। क्योंकि पिछले साल 2021 में सामान अवधि में कंपनी ने 7,748 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की। वहीं महीने के आधार पर महिंद्रा की बिक्री को देखें तो, कंपनी ने अप्रैल महीने में 22,169 यूनिट्स को बेची थी। यानी महीने के आधार पर महिंद्रा ने बिक्री मामले में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।
Mahindra की बिक्री रिपोर्ट में सबसे अधिक बिकने वाला मॅाडल Bolero है, जहां मई 2022 में कुल 8,767 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं मई 2021 की बात करें तो कुल 3,517 यूनिट बेची गई थी। पिछले साल की यूनिट की तुलना में 149 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। MoM की बिक्री अप्रैल 2022 में कुल 7,686 यूनिट रही, इसमें कुल 14 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछले महीने के बिक्री में Mahindra XUV700 की कुल 5,069 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं महिंद्रा xuv700 की बिक्री को देखते हुए कंपनी जल्द ही महिंद्रा बोलेरो नियो को लॅान्च करने वाली है, जिसका नाम महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस होगा, कंपनी इसको लॅान्ग- व्हीलबेस के साथ मार्केंट में लाएगी।
XUV300 मई 2022 में 1901 परसेंट की वृद्धि के साथ XUV300 नंबर 3 पर है। वहीं पिछले महीने महिंद्रा स्कॅार्पियों की कुल यूनिट्स 4,348 सेल हुई थी। पिछले साल महिंद्रा मराजों की बिक्री मई 2021 में कुल 60 यूनिट की हुई थी। वहीं इस साल बिक्री में 127 यूनिट्स की सेल हुई कुल 112 परसेंट से बढ़कर। महिंद्रा थार की बिक्री 2021 में कुल 1,911 की हुई थी, वही इस साल इसकी कुल 3,209 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस साल इसके सेल्म में कुल 68 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।