Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉन्च से पहले Mahindra ने दिखाई BE 6e और XUV 9e की झलक, दोनों 26 नवंबर को मारेंगी एंट्री

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 05:00 PM (IST)

    महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी - BE 6e और XEV 9e का नया टीजर जारी किया है। इसमें दोनों ही गाड़ियों के एक्सटीरियर फीचर्स की कई चीजें देखने के लिए मिली है जिसमें इसके फ्रंट फेसिया से लेकर बैक तक शामिल है। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV को 26 नवंबर 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    Hero Image
    महिंद्रा ने BE 6e और XEV 9e का नया टीजर शेयर किया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e और XEV 9e भारतीय बाजार में 26 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इनके लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने दोनों का एक टीजर जारी किया है। इनके नए टीजर में इन दोनों के बाहरी फीचर्स के बारे में काफी चीजे देखने के लिए मिली है। आइए जानते हैं कि Mahindra BE 6e और XUV 9e किन फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra BE 6e: एक्सटीरियर फीचर्स

    • BE 6e में शार्प, एंगुलर लाइन्स देखने के लिए मिले हैं। इसके फ्रंट में अलग-अलग वर्टिकल लाइट सिग्नेचर के साथ बोल्ड LED हेडलाइट्स दी गई है, जो इसके कमांडिंग लुक को बढ़ाने का काम करते हैं।
    • इसके ग्रिल एरिया को इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन के अनुरूप ज्यादा सहज और एयरोडायनामिक बनाया गया है। इसमें स्टाइलिश एक्सेंट शामिल किए गए हैं, जो हेडलाइट सेटअप काफी अट्रैक्टिव बनाते हैं।

    Mahindra BE 6e

    Mahindra XEV 9e: एक्सटीरियर फीचर्स

    XEV 9e को कूप से इंस्पायर होकर डिजाइन किया गया है, जो इसके डिजाइन को काफी शानदार लुक देते हैं। टीजर में इसके  फ्रंट फेशिया को शानदार लाइटिंग एलिमेंट के साथ दिखाया गया है। इसमें पॉप-आउट फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं।

    दोनों में क्या दिखी समानता

    दोनों SUV में अत्याधुनिक LED लाइट स्ट्रिप्स देखने के लिए मिली है, जो उनकी हाई-टेक अपील को दिखाती है। इससे पहले आए टीजर में दोनों SUV में डुअल-स्क्रीन सेटअप और एक अनूठा स्प्लिट सेंटर कंसोल देखने के लिए मिला था। इसके स्टीयरिंग व्हील देखने में काफी प्रीमियम लगते हैं।

    Mahindra BE 6e

    BE 6e और XUV 9e: पावरट्रेन

    • महिंद्रा की तरफ से दोनों के पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इनमें 60 kWh से 80 kWh के बीच पावरफुल बैटरी पैक देखने के लिए मिल सकती है। यह बैटरी पैक 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। यह फ़ास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
    • महिंद्रा की BE 6e और XEV 9e कंपनी के EV में कई एडवांस फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं। जिसकी वजह से अपने वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और संभावित रूप से उनसे आगे निकल सकती है।
    • महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार में अपनी पकड़ को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इन दोनों इलेक्ट्रिक SUV को लेकर आ रही है। इन दोनों को ही 26 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई अपडेट BMW M340i, 4.4 सेकंड में पकड़ लेती है 0 से 100 किमी की रफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner