Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV की धूम, केवल 5 महीनें में बिकी 20,000 यूनिट

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 12:11 PM (IST)

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV 9e ने 5 महीने में 20000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इन इलेक्ट्रिक SUV को बोल्ड डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक कारें 500+ किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज के साथ आती हैं। इनकी प्रमाणित रेंज 683 किमी तक है जबकि वास्तविक ड्राइविंग रेंज 500 किमी से अधिक है।

    Hero Image
    महिंद्रा BE 6 और XEV 9e की बिक्री का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंचा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV, BE 6 और XEV 9e ने महज पांच महीने में 20,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही इसने भारतीय सड़कों पर 9.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी भी तय कर ली है, जो SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने का संकेत देता है। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV को बोल्ड डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और 500+ किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज के साथ ऑफर किया जा रहा है, जो इनकी बिक्री की बढ़ोतरी को दिखाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि इन दोनों इलेक्ट्रिक SUV को किन खास फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra BE 6 और XEV 9e के फीचर्स

    • भारत में ईलेक्ट्रिक कारों को छोटे सफर के लिए सही माना जाता है, लेकिन लंबी दूरी के लिए अभी भी इन पर भरोसा नहीं किया जाता है। BE 6 और XEV 9e इसी सोच को बदलने पर काम कर रही है। महिंद्रा के उन्नत INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी ये दोनों SUV लंबी रेंज, तेज चार्जिंग के साथ आती है।
    • इन इलेक्ट्रिक कारों की प्रमाणित रेंज 683 किमी तक है, जबकि वास्तविक ड्राइविंग रेंज 500 किमी से अधिक है। DC फास्ट चार्जिंग तकनीक से बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।
    • इन दोनों को ही INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो फ्लैट-फ्लोर आर्किटेक्चर और लंबे व्हीलबेस से गाड़ी के अंदर काफी जगह मिलती है। इसके अलावा, बड़े बूट और फ्रंट में दिए गए फ्रंक है। भारतीय सड़कों के लिए विशेष रूप से ट्यून किए गए रियर सस्पेंशन, रोजमर्रा की यात्राओं और रोड ट्रिप्स के लिए आरामदायक राइड सुनिश्चित करते हैं।
    • महिंद्रा ने परफॉर्मेंस के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया है। ये ई-SUV 282 bhp और 380 Nm का टॉर्क देती हैं। ये सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं और इनकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा से अधिक है। रियर-व्हील-ड्राइव डायनामिक्स दी गई है, जो ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को खास बनाती है। इनमें ट्रिपल-स्क्रीन कॉकपिट, 16-स्पीकर वाला 1400W ऑडियो सिस्टम, सेल्फ-पार्किंग और लेवल 2+ ADAS फीचर्स शामिल हैं।

    Mahindra BE 6 और XEV 9e की कीमत

    BE 6 की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Mahindra XEV 9e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.65 लाख रुपये है। हाल ही में कंपनी ने BE 6 का बैटमैन एडिशन को लॉन्च किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner