Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Luxury carmaker sales Report Nov 2023: पिछले महीने सबसे अधिक बिकीं ये लग्जरी कारें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 09:49 AM (IST)

    FADA ने नवंबर 2023 के लिए लग्जरी कारों के वाहन पंजीकरण डेटा जारी किया है। मर्सिडीज-बेंज 1234 इकाइयों की बिक्री के साथ शीर्ष पर है इसके बाद बीएमडब्ल्यू और जगुआर लैंड रोवर हैं जिन्होंने क्रमशः 1121 इकाइयां और 311 इकाइयां बेची हैं। पिछले महीने मर्सिडीज-बेंज ने 1234 इकाइयों की बिक्री की है जो पिछले साल समान अवधि में बेची गई 1201 यूनिट से कम है।

    Hero Image
    Luxury carmaker sales Report November 2023 (

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने नवंबर में लग्जरी कारों की सेल्स में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि ये फेस्टिव सीजन की तुलना में कम थी। इस ऑर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं नवंबर में बिकने वाली लग्जरी गाड़ियों के बारे में। इस लिस्ट में Audi, BMW और Mercedes जैसी गाड़ियों के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FADA सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2021

    FADA ने नवंबर 2023 के लिए लग्जरी कारों के वाहन पंजीकरण डेटा जारी किया है। मर्सिडीज-बेंज 1,234 इकाइयों की बिक्री के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद बीएमडब्ल्यू और जगुआर लैंड रोवर हैं, जिन्होंने क्रमशः 1,121 इकाइयां और 311 इकाइयां बेची हैं।

    मर्सिडीज-बेंज

    पिछले महीने मर्सिडीज-बेंज ने 1,234 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल समान अवधि में बेची गई 1,201 यूनिट से कम है।

    बीएमडब्ल्यू 

    पिछले महीने BMW ने 1,121 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल समान अवधि में बेची गई 1,016 इकाइयों से अधिक है।

    जगुआर लैंड रोवर

    पिछले महीने जगुआर लैंड रोवर ने 311 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 171 यूनिट से अधिक है।

    वोल्वो

    पिछले महीने वोल्वो ने 207 इकाइयों की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 167 यूनिट से अधिक है।

    ऑडी

    पिछले महीने ऑडी ने 43 इकाइयां (सीबीयू) की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 46 यूनिट से कम है। यानी की ऑडी की सेल्स में 3 यूनिट की गिरावट दर्ज की गई है।

    Porsche

    पिछले महीने Porsche ने 74 इकाइयां की बिक्री की है, जो पिछले साल 2022 के समान अवधि में बेची गई 81 यूनिट से कम है।