Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस इलेक्ट्रिक सुपरबाइक में दिए गए हैं खास फीचर्स, सिंगल चार्ज पर 320 KM का माइलेज

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 08 Apr 2019 08:37 AM (IST)

    Lightning Strike तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगी। इनमें स्टैंडर्ड मिड और कार्बन शामिल होंगे

    इस इलेक्ट्रिक सुपरबाइक में दिए गए हैं खास फीचर्स, सिंगल चार्ज पर 320 KM का माइलेज

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Lightning अपनी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक बनाने के लिए पहचानी जाती है। साल 2009 से कंपनी सिर्फ LS-218 मॉडल को बना रही है और इसे ही बेच रही है। Lightning अपने Strike को जल्द लॉन्च करने वाली है। यह मॉडल LS-218 से कई मायनों में प्रेरित है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने यूजर्स का ध्यान रखा है। इस बाइक का वजन 206 किलोग्राम होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परफॉर्मेंस

    Lightning Strike में पावर के लिए लिक्विड-कूल्ड AC इंडक्शन मोटर दिया गया है। इसका इंजन 88 bhp की मैक्सिमम पावर और 244 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Strike में 10 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो 3.3 kWh ऑन-बोर्ड चार्जर के साथ आएगी।

    रेंज

    कंपनी के मुताबिक Lightning Strike सिंगल-चार्ज पर 110 से 160 किलोमीटर का रेंज देगी।

    USA में होगी सबसे पहले लॉन्च

    Lightning अपनी Strike को सबसे पहले यूएसए में लॉन्च करेगी। यह बाइक जुलाई 2019 में लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस बाइक को साल के अंत तक यूरोप के बाजार में उतारेगी।

    वेरिएंट्स

    Lightning Strike तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगी। इनमें स्टैंडर्ड, मिड और कार्बन शामिल होंगे।

    • Lightning Strike Standard- इसकी शुरुआती कीमत 12,998 यूएस डॉलर होगी।
    • Lightning Strike Mid- इसमें 15 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। यह बाइक सिंगल चार्ज पर 190 से 240 किलोमीटर का रेंज देगी। यह स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 4.5 किलोग्राम भारी होगी। इसकी कीमत करीब 16,998 यूएस डॉलर होगी।
    • Lightning Strike Carbon- यह सबसे टॉप वेरिएंट है। इसमें 20 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। यह बाइक सिंगल चार्ज पर 1240 से 320 किलोमीटर का रेंज देगी। इसमें दिया DC लेवल 3 फास्ट चार्जिंग की मदद से बाइक 20 मिनट के चार्ज पर 150 किलोमीटर का रेंज देगी। इसकी कीमत करीब 19,998 यूएस डॉलर होगी।

    यह भी पढें:

    इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

    नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

    Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम   

    comedy show banner
    comedy show banner