Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 MG Gloster: जानें वो 5 खास बातें, इंजन से लेकर फीचर्स तक, जो इसे बनाती हैं हिट

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 11:09 AM (IST)

    2022 MG Gloster में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) में डोर ओपन वार्निंग (DOW) रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA) और लेन चेंज असिस्ट (LCA) सेगमेंट में फर्स्ट-इन-सेगमेंट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स हैं। कंपनी ने इस गाड़ी को कुल तीन वेरिएंट में पेश किया है।

    Hero Image
    2022 MG Gloster के बारें में जानें ये 5 खास बातें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी 2022 MG Gloster को 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर दिया है। आपको बता दें कंपनी ने इस गाड़ी को कुल तीन वेरिएंट में पेश किया है। वही सभी तीन वेरिएंट सात -सीट लेआउट में मिलते है, जबकि छह -सीट लेआउट वेरिएंट तक सीमित है। इसके अलावा इसमें फोर ड्राइव ऑप्शन भी टॉप-स्पेक वेरिएंट में मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 MG Gloster कलर ऑप्शन

    इस गाड़ी के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें मेटल ब्लैक, मेटल ऐश और वार्म व्हाइट जैसे मौजूदा रंग के आलावा एक एक्सटीरियर कलर ऑप्शन 'डीप गोल्डन'  मिलता है। इसमें 4WD ऑप्शन में ब्रिटिश विंडमिल टर्बाइन-थीम वाले अलॉय व्हील  भी मिलते है। सुविधा के रूप में इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और मालिश और वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं मिलता है।

    2022 MG Gloster फीचर्स लिस्ट

    आपको बता दें फीचर्स लिस्ट में इसमें 12-इंच टचस्क्रीन और 12 स्पीकर के साथ एक अच्छी क्वालिटी वाला ऑडियो सिस्टम भी है। इसके अलावा इसमें इंफोटेनमेंट यूनिट को वॉयस कमांड के जरिए एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, शॉर्ट पीडिया न्यूज ऐप और गाना सॉन्ग सर्च भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें 75 से अधिक कनेक्टेड कार सुविधाएं भी इसमें मिलती है।

    2022 MG Gloster सेफ्टी फीचर्स

    2022 MG Gloster में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) में  डोर ओपन वार्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA) और लेन चेंज असिस्ट (LCA) सेगमेंट में फर्स्ट-इन-सेगमेंट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स है।

    2022 MG Gloster इंजन

    MG Gloster 2.0-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित है। 2WD सेटअप वाला टर्बो इंजन 4,000rpm पर 157bhp और 1,500-2,400rpm के बीच 373.5Nm का पीक टॉक जनरेट करता है। वहीं, 4WD सेटअप वाला ट्विन-टर्बो इंजन 4,000rpm पर 210bhp और 1,500-2,400rpm के बीच 478.5Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके साथ ही दोनों इंजन ऑप्शन में आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

    comedy show banner
    comedy show banner