Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले महीने खूब बिकीं KIA की गाड़ियां, 4.41 फीसद की सालाना ग्रोथ

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 11:29 AM (IST)

    किआ इंडिया ने अक्टूबर 2023 में बिक्री में 4.41 प्रतिशत सालाना और 21.62 प्रतिशत MoM वृद्धि दर्ज की है जो कि इसकी चौथी सबसे बड़ी मासिक घरेलू बिक्री है। कुल बिक्री 24351 इकाई रही जो अक्टूबर 2022 में बेची गई 23323 इकाइयों से 4.41 प्रतिशत अधिक है जबकि सितंबर 2023 में 20022 इकाइयां बेची गई थीं। आइये डिटेल में जानते हैं।

    Hero Image
    KIA India Sold 24351 Vehicle In oct 2023

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India की ग्रोथ साल दर साल बढ़ रही है। कंपनी ने पिछले महीने सेल्स रेपोर्ट में 4.41 फीसद की ग्रोथ हासिल की है। वहीं महीने के हिसाब से देखा जाए तो ये ग्रोथ 21.62 फीसद है। आइये जानते हैं अक्टूबर 2023 में कितनी बिकीं किआ की गाड़ियां।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kia Sales Report

    किआ इंडिया ने अक्टूबर 2023 में बिक्री में 4.41 प्रतिशत सालाना और 21.62 प्रतिशत MoM वृद्धि दर्ज की है, जो कि इसकी चौथी सबसे बड़ी मासिक घरेलू बिक्री है। कुल बिक्री 24,351 इकाई रही, जो अक्टूबर 2022 में बेची गई 23,323 इकाइयों से 4.41 प्रतिशत अधिक है, जबकि सितंबर 2023 में 20,022 इकाइयां बेची गई थीं।

    बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट बनी किआ सेल्टॉस

    किआ सेल्स रिपोर्ट में पहला स्थान किआ सेल्टॉस का है। देश में सबसे अधिक किआ की गाड़ियों में सबसे अधिक प्यार सेल्टॉस को मिलता है। इसकी खास वजह इसाक लुक, डिजाइन और फीचर्स तो है ही साथ ही साथ ये राइव्ल्स के कंपैरिजन में भी किफायती कारों में से एक है। अक्टूबर 2023 में किआ ने सेल्टॉस की12,362 यूनिट्स की गाड़ियों की बिक्री की है। वहीं किआ कारेंस की कुल 5,355 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री हुई है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में किआ ईवी 6 की भी 141 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है।

    ADAS फीचर से लैस ये कार

    Kia Seltos के फेसलिफ्ट में लेवल 2 एडास तकनीक मिल रही है, जो मौजूदा मॉडल में नहीं है। फीचर्स के मामले में, ये हुंडई वरना के अनुरूप है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किया गया है।