विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज लॉन्च होगी Kawasaki Ninja 300, इस बाइक से है मुकाबला

By Pramod KumarEdited By:
Published: Fri, 20 Jul 2018 12:15 PM (IST)

कावासाकी निंजा 300 20 जुलाई (शुक्रवार) को भारत में लॉन्च हो रही है। यह मेड इन इंडिया बाइक है। इस बाइक के ज्यादातर पार्ट्स लोकल असेंबल्ड हुए हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। कावासाकी निंजा 300 20 जुलाई (शुक्रवार) को भारत में लॉन्च हो रही है। यह मेड इन इंडिया बाइक है। इस बाइक के ज्यादातर पार्ट्स लोकल असेंबल्ड हुए हैं जिससे इसके दाम में 80,000 रुपये की कमी आई है। बाइक की कीमत 3.3 लाख (एक्स शो रूम) है। कावासाकी निंजा 300 में (एबीएस) सिस्टम दिया गया है। बाइक में LED हेडलैंप और टेललैंप की सुविधा है।

पिछले सप्ताह कावासाकी इंडिया डीलर्स ने निंजा 300 सीबीयू स्टॉक पर 41,000 रुपये डिस्काउंट की घोषणा की थी। कंपनी की यह घोषणा निंजा 300 के लॉन्चिंग से पहले 300 सीबीयू स्टॉक को खाली करने को लेकर थी। ऑटो जानकारों का मानना है कि कावासाकी निंजा 300 के लॉन्चिंग के बाद यह बाइक इस सेगमेंट के बाइक गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। कंपनी की प्लानिंग और भी मेक इन इंडिया बाइक को लॉन्च करने की है।

कावासाकी निंजा 300 में 296cc का पैरेलेल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 39hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। बाइक में ट्यूबुलर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जो 172 किलोग्राम वजन के साथ आता है। बाइक का फ्यूल टैंक 17 लीटर और बाइक का फ्रंट टायर 110/70 R17 और रियर में चौड़ा 150 सेक्शन का टायर दिया गया है।

कावासाकी निंजा का मुकाबला BMW G310 R से होगा। इस बाइक के इंजन की बात करें तो इस बाइक में सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक 313cc का इंजन होगा जो 34bhp की पावर और 28nm टॉर्क जनरेट करेगा। इतना ही नहीं इसमें 6 स्पीड मेन्युअल/ऑटो ट्रांसमिशन होंगे। सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS सिस्टम से लैस होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।