Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Karizma XMR को कम कीमत में खरीदने का आखिरी मौका! आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स से है लैस

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 01:04 PM (IST)

    Hero Karizma XMR को इस महीने जब लॉन्च किया गया था तब इसकी शुरुआती कीमत 172900 तय की गई थी जो 30 सितंबर तक लागू है। वहीं अगर आप अगले महीने इस बाइक को लेते हैं तो इसके लिए आपको नई कीमतें चुकानी पड़ सकती है। Hero Karizma XMR की नई कीमत 1 अक्टूबर से 179900 रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली हो जाएगी।

    Hero Image
    Hero Karizma XMR की अगले महीने बढ़ जाएंगी कीमतें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप भी हालिया लॉन्च हुई Hero Karizma XMR खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये कम कीमत में खरीदने का आखिरी मौका है। क्योंकि 1 अक्टूबर से इसकी कीमतों में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है। इच्छुक ग्राहक अगर पुरानी कीमत में ये बाइक खरीदना चाहते हैं तो 30 सितंबर से पहली 3000 रुपये की टोकन अमाउंट देखकर बुकिंग करवा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितनी बढ़ जाएगी कीमतें

    Hero Karizma XMR को इस महीने जब लॉन्च किया गया था तब इसकी शुरुआती कीमत 1,72,900 तय की गई थी, जो 30 सितंबर तक लागू है। वहीं अगर आप अगले महीने इस बाइक को लेते हैं तो इसके लिए आपको नई कीमतें चुकानी पड़ सकती है। Hero Karizma XMR की नई कीमत 1 अक्टूबर से 1,79,900 रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली हो जाएगी।

    दमदार इंजन से लैस

    Hero Karizma XMR 210 एक नए पावर मिल द्वारा संचालित है। बाइक को पावर देने वाला 210 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 25.15 bhp की अधिकतम पावर और 20.4 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    ब्रेकिंग सिस्टम

    राइड को आरामदायक बनाने में मदद करते हुए, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सस्पेंशन ड्यूटी के लिए प्रीलोडेड एडजस्टेबल मोनोशॉक एब्जॉर्बर बाइक में फिट किए गए हैं। ब्रेकिंग उद्देश्यों के लिए Karizma XMR 210 में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिन्हें डुअल-चैनल ABS के साथ जोड़ा गया है।

    फीचर्स

    Karizma XMR 210 में पूरी तरह से डिजिटल कलर एलसीडी डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फर्स्ट-इन-सेगमेंट टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन तकनीक के साथ आता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्प और स्लीक दिखने वाले एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। टर्न इंडिकेटर्स और टेललैंप भी एलईडी टच के साथ आते हैं।