Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Range Rover और Range Rover Sport की अब भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग, कीमतों में हो सकती है इतनी कटौती

    Updated: Fri, 24 May 2024 04:00 PM (IST)

    Range Rover और Range Rover Sport का देश में स्थानीय रूप से निर्माण किया जाएगा। जगुआर लैंड रोवर पहले से ही देश में चार मॉडल - एफ-पेस डिस्कवरी स्पोर्ट इवोक और वेलार का निर्माण कर रहा है। लेकिन अब ध्यान रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट पर भी होगा जो ब्रांड के उत्पाद पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर हैं। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Range Rover और Range Rover Sport का देश में स्थानीय रूप से निर्माण किया जाएगा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jaguar Land Rover ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि उसकी दो सबसे ज्यादा मांग वाली एसयूवी - Range Rover और Range Rover Sport का देश में स्थानीय रूप से निर्माण किया जाएगा।

    यूके के बाद अब भारत में प्रोडक्शन 

    पुणे में कंपनी की फैसिलिटी में निर्मित होने के साथ, भारत यूके के बाहर पहला देश बन गया है, जहां इन मॉडलों का उत्पादन किया जाएगा। स्थानीय रूप से निर्मित एसयूवी की डिलीवरी आज से ही शुरू हो जाएगी। जेएलआर का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में इसने देश में प्रभावशाली बिक्री वृद्धि दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी मॉडल के प्राइस 

    स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर 3.0-लीटर एचएसई एलडब्ल्यूबी की कीमत 2.36 करोड़ रुपये होगी, जबकि रेंज रोवर 3.0-लीटर पेट्रोल ऑटोबायोग्राफी वर्जन की कीमत 2.60 करोड़ रुपये(Before Tax) है। रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करणों के लिए 1.40 करोड़ रुपये (Before Tax) है।

    यह भी पढ़ें- Kia Seltos का बेस HTE Variant अब 5 नए कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और खासियत

    स्थानीय उत्पादन से संबंधित घोषणा कंपनी ने यहां रेंज रोवर हाउस के आधिकारिक उद्घाटन के अवसर पर की, जो भारत में ब्रांड का पहला ऐसा अनुभवात्मक केंद्र है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दोनों एसयूवी का स्थानीय रूप से उत्पादन करने का निर्णय इन कार मॉडलों की बढ़ती लोकप्रियता का प्रत्यक्ष परिणाम है।

    जेएलआर के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी लेनार्ड हूर्निक ने कहा-

    पिछले कुछ वर्षों में भारत ने स्थिर और शानदार आर्थिक विकास देखा है और भविष्य में भी लगातार विकास करने की ओर अग्रसर है। इस विकास के परिणामस्वरूप समझदार भारतीय ग्राहकों के लिए उत्पाद पेशकशों को स्थानीय बनाने के जबरदस्त अवसर मिले हैं।

    JLR के प्रोडक्ट्स 

    जगुआर लैंड रोवर पहले से ही देश में चार मॉडल - एफ-पेस, डिस्कवरी स्पोर्ट, इवोक और वेलार का निर्माण कर रहा है। लेकिन अब ध्यान रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट पर भी होगा, जो ब्रांड के उत्पाद पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर हैं। दोनों मॉडलों का उत्पादन 1970 से यूके के सोलीहुल में पहले से हो रहा है।\

    यह भी पढ़ें- Jeep Avenger 4xe से उठा पर्दा, AWD सिस्टम के साथ एसयूवी को मिला हाइब्रिड पावरट्रेन

    comedy show banner
    comedy show banner