विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jeep Compass Trailhawk में मिलेगा 9-स्पीड ऑटोमैटिक, इंडियन वेबसाइट पर हुई लिस्ट

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Fri, 24 May 2019 12:41 PM (GMT+05:30)

Jeep Compass Trailhawk कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है

Jeep Compass Trailhawk में मिलेगा 9-स्पीड ऑटोमैटिक, इंडियन वेबसाइट पर हुई लिस्ट
Jeep Compass Trailhawk में मिलेगा 9-स्पीड ऑटोमैटिक, इंडियन वेबसाइट पर हुई लिस्ट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Jeep Compass Trailhawk कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है। बता दें, कंपनी इसे जुलाई महीने में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी का ऑफ-रोड रेडी वर्जन है जिसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। वेबसाइट पर इसकी काफी बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।

Jeep Compass Trailhawk को टेस्टिंग के दौरान भारत में ही कई बार देखा गया है। इसके अलावा इस एसयूवी को तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2017 में देखा गया था। इसके Trailhawk वर्जन के एक्सटीरियर में ग्रिल, नया फ्रंट और रियर बम्पर, हुड स्कूप और ट्रेल रेटेड बैजिंग दी जाएगी। इसके अलावा इसमें डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ ब्लैक्ड आउट रूफ और ORVMs दिया गया है। नए वेरिएंट में नए एलॉय व्हील्स, स्मोक्ड हेडलैंप्स और टेललाइट्स को ऊबड़-खाबड़ थीम में दी जाएगी।

इंटीरियर की बात करें को कार में 7 इंच का फुल कलर MID यूनिट और नया 8.4 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्सटम के साथ सेटेलाइट नेविगेशन, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो दिया जाएगा। केबिन पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम के साथ आएगा, लेकिन इसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्पीकर बेजेल्स और आदि पर रेड हाईलाइट्स दी जाएंगी।

सबसे बड़ा अपडेट Jeep Compass Trailhawk के पावरट्रेन में होगा और इसमें BS6 रेडी मोटर दी जाएगी। यह इंजन 2.0 लीटर मल्टीजेट II टर्बोचार्ज्ड डीजल होगा, जो कि 171 bhp और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जो कि स्टैंडर्ड वर्जन में है। Trailhawk में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। 17 इंच के एलॉय व्हील के साथ इसमें Active Drive Low 4x4 सिस्टम दिया जाएगा। Trailhawk वेरिंएट की अनुमानित कीमत 25-28 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में इस दिन होगी लॉन्च, एक बारी में चलेगी 300 km

Tata Intra कॉम्पैक्ट ट्रक भारत में हुआ लॉन्च, कीमत Rs 5.35 लाख

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।