विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में इस दिन होगी लॉन्च, एक बारी में चलेगी 300 km

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Thu, 23 May 2019 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 12:26 PM (IST)

Hyundai Motor India जुलाई महीने अपनी Kona EV को लॉन्च करने जा रही है

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में इस दिन होगी लॉन्च, एक बारी में चलेगी 300 km
Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में इस दिन होगी लॉन्च, एक बारी में चलेगी 300 km

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Venue सब-4 मीटर एसयूवी के बाद Hyundai Motor India जुलाई महीने अपनी Kona EV को लॉन्च करने जा रही है। जी हां, सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में 9 जुलाई 2019 को लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी का भारत में पहला इलेक्ट्रिक ब्रांड है। Kona EV की कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसके अलावा माना जा रहा है कंपनी इसमें 39.2 kWh की बैटरी दे सकती है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में छोटी क्षमता वाले मॉडल में है।

20 से 25 लाख रुपये की कीमत में Kona काफी महंगी कार साबित हो सकती है। कंपनी इसे CKD रूट के जरिए लाएगी और भारत में चेन्नई के पास स्थित Hyundai के श्रीपेरुमबुदुर फैक्ट्री में असेम्बल करेगी। इसके अलावा अगर फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसमें Hyundai की Bluelink connectivity टेक्नोलॉजी शामिल कर सकती है, जो हाल ही में लॉन्च की गई Venue में दी गई है। इसके अलावा इसमें लैदर अपहोलस्ट्री, चारों तरफ सॉफ्ट टच मैटेरियल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स आदि फीचर्स शामिल किए जाएंगे।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Kona में 39.2 kWh की बैटरी दी जाएगी जो 135bhp की पावर और 335Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 300 किलोमीटर की सफर तय करने में सक्षम है। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 9.3 सेकंड का वक्त लगता है। इसके अलावा Hyundai अपनी इस एसयूवी के साथ ग्राहकों को फास्ट-चार्जिंग किट्स भी देगी।

यह भी पढ़ें:

देखें Kia की नई mid-SUV के इंटीरियर डिजाइन की तस्वीरें, मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन

Hyundai Venue की कीमतों से दूसरी कार कंपनियों में पैदा हुई घबराहट ?

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।