Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023- कल शाम 3 बजे से जुड़ें हमारे साथ, EV से संबंधित विषयों पर होगी चर्चा

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 30 May 2023 07:16 PM (IST)

    EV से जुड़ी भारत की कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और ऑटोमोटिव सेक्टर को नया आकार दे रही हैं। Jagran New Media ऐसी कंपनियों को प्रोत्साहित करता है और उन्हें Jagran Hitech EV Conclave Awards 2023 के माध्यम से सम्मानित करने जा रहा है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 new update

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए समस्या बन चुकी है, जिससे निपटने के लिए विश्व की सरकारें अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। इस दौरान EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) एक बहुत बड़े साधन के रूप में उभरा है और ऑटोमोटिव सेक्टर में यह बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह डीजल और पेट्रोल कार (ICE) की तुलना में ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल है। यह कार्बन उत्सर्जन को कम करता है, साथ ही इससे ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्ट्रिक व्हीकल भविष्य है, इसलिए इससे जुड़ी भारत की कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और ऑटोमोटिव सेक्टर को नया आकार दे रही हैं। Jagran New Media ऐसी कंपनियों को प्रोत्साहित करता है और उन्हें Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 के माध्यम से सम्मानित करने जा रहा है। यह समारोह दिल्ली के ललित होटल में 31 मई यानी कल शाम 3 बजे से आयोजित किया जाएगा, जहां EV और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी कई शख्सियतें उपस्थित रहेंगी। इस समारोह में एसोसिएट स्पॉन्सर MG Comet EV है।

    Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को आमंत्रित किया गया है। परिवहन मंत्रालय के अलावा कैलाश गहलोत के पास प्रशासनिक सुधार, राजस्व, कानून, न्याय और विधायी मामले, महिला एवं बाल विकास और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी हैं। इसके अलावा इस समारोह में स्पेशल गेस्ट के रूप में डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह मौजूद रहेंगे।

    Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 के लिए कई कैटगरी बनाई गई है, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शामिल है - बेस्ट इनोवेशन इन इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केटिंग कैंपेन, बेस्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एडिटर चॉइस बेस्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग, बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग, बेस्ट बैटरी टेक्नोलॉजी एंड मैन्युफैक्चरिंग, बेस्ट ईवी फ्लीट मैनेजमेंट एंड लॉजिस्टिक्स, बेस्ट ईवी फ्लीट मैनेजमेंट एंड लॉजिस्टिक्स, बेस्ट रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन एंड मैनेजमेंट, बेस्ट मटेरियल्स एंड कॉपोनेंट्स सप्लाई चेन-OEMs, बेस्ट मटेरियल्स एंड कॉपोनेंट्स सप्लाई चेन-सप्लायर और बेस्ट रीसाइक्लिंग एंड एंड-ऑफ-लाइफ मैनेजमेंट फॉर ईवी। इसके अलावा इस समारोह में EV से जुड़े कई विषयों पर चर्चा किया जाएगा।

    ज्यादा जानकारी के लिए और खुद को रजिस्टर करने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - https://bit.ly/421KTJS