Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई के महीने में लॉन्च हुई ये धाकड़ बाइक्स, देखें लिस्ट

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 10:32 AM (IST)

    अगर आपको भी बाइक का शौक है तो ये लिस्ट आज आपके काम जरुर आने वाली है। भारतीय बाजार में काफी लंबे इंतजार के बाद सुजुकी ने अपनी बाइक लॉन्च की है। इस बाइक की कीमत 1361000 रुपये है। इस लिस्ट को पढ़कर आप अपने लिए बाइक देख सकते है।

    Hero Image
    इस लिस्ट को पढ़कर आप अपने लिए बेस्ट बाइक सिलेक्ट कर सकते है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  भारतीय बाजार में जुलाई के महीने में एक से बढ़कर बाइक लॉन्च हुई है। अगर आपको भी बाइक का शौक है तो ये लिस्ट आज आपके काम जरुर आने वाली है। इस लिस्ट को पढ़कर आप अपने लिए बेस्ट बाइक सिलेक्ट कर सकते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suzuki Katana

    भारतीय बाजार में काफी लंबे इंतजार के बाद सुजुकी ने अपनी बाइक लॉन्च की है। इस बाइक की कीमत 13,61,000 रुपये है, बाजार में कार के मामले में टक्कर देने वाली बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर से लगभग 2 लाख रुपये सस्ती है। इसके साथ ही इसमें कई नए अपडेट भी किये गए है।

    Ducati Streetfighter V4 SP

    डुकाटी स्ट्रीट फाइटर V4 SP की कीमत 34.99 लाख रुपये है। इसकी टक्कर  स्ट्रीट फाइटर वी 4  से है। इसका डिजाइन उनके प्रतिद्वंदी के सामान्य ही है। इसमें कार्बन-फाइबर विंग्स और फ्रंट फेंडर के साथ डुकाटी की विंटर टेस्ट लाईवरी  भी दी गई है।

    Keeway K-Light 250 V  

    भारतीय बाजार में आखिरकार कीवे के-लाइट 250V को कंपनी ने अपने फ्लैगशिप के साथ 250cc क्रूजर , K-Light 250V लॉन्च किया। आपको इसके मैटर ब्लू कलर के लिए इसकी कीमत 2.89 लाख रुपये है। वहीं इसकी कीमत बजाज एवेंजर क्रूज 220 से लगभग दो गुनी है।

    TVS Ronin

    कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत  1,49,000 रुपये है। इसके साथ ही ये बाइक  कनेक्टिविटी फीचर के साथ भी आती है। इससे आप अपने फोन को पेयर कर सकते हैं और इनकमिंग कॉल्स, मैसेज की जांच कर सकते हैं और इसके साथ ही इसमें खास जगहों को नेविगेट कर सकते हैं।

    BMW G 310 RR

    यह बाइक G 310 R और Apache RR 310 पर आधारित ही  है।  इसमें सिंगल -सिलेंडर इंजन होगा जो 312.2cc पर  34 hp और 27.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 2.85 लाख रुपये है।

    BMW G 310 RR , BMW G 310 GS

    इस महीने बीएमडब्लू ने अपनी जी 310 आरआर  को लॉन्च किया बल्कि इसके साथ ही अपनी अपडेटेड बाइक जी 310 आर और जी 310 जीएस को भी रोल आउट किया है। ये सभी बाइक काफी प्रीमियम डिजाइन पर आती हैा। इनकी कीमत में हाल ही में कंपनी ने बढ़ोतरी भी की .थी जिसके बाद इनकी कीमत 2.7 लाख रुपये और 3.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

    Hero Super Splendor 125

    हीरो की बाइक आज से नहीं लोगों के दिलो पर सालो से राज कर रही है। वहीं कंपनी ने जुलाई के महीने में  125cc सुपर स्प्लेंडर  को लॉन्च किया है, जिसमें एक नया ऑल-ब्लैक वेरिएंट मिलता है। इसकी कीमत 77,430 रुपये है और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए इसकी कीमत के लिए 81,330 रुपये  है।

    Hero Xtreme 160R

    हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R के 2022 मॉडल को फिर से  नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। इसमें  डुअल-चैनल ABS दिया गया है। ये बाइख कुल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. सबकी कीमत अपने वेरिएंट के हिसाब से है। Xtreme 160R Single Disc की कीमत 1,17,148 लाख रुपये है। इसके दूसरे वेरिएंट Xtreme 160R Dual Disc की कीमत 1,20,498 लाख रुपये है। इसके तीसरे वेरिएंट Xtreme 160R Stealth की कीमत 1,22,338 लाख रुपये है।