Kia Carens से लेकर Toyota Fortuner तक इन गाड़ियों की बढ़ गई है वेटिंग पीरियड, जानें Ertiga का क्या है हाल
भारतीय बाजार में हाल के दिनों में कई गाड़िया लॉन्च होने वाली है। लेकिन जो कार लॉन्च हो चुकी हैउनकी वेटिंग पीरियड काफी लंबी है जिनमें Kia Carens Maruti Ertiga Toyota Fortuner Tata Nexon जैसी गाड़ियों के नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। कार के मामले में ये साल काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक गाड़ी लॉन्च होने वाली है। वही लॉन्च हो चुकी कारों की वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। इसका साफ कारण सेमीकंडक्टर चिप की कमी को बताया जा रहा है। चिप की कमी के कारण ही कार निर्माता कंपनी लोगों की कार समय पर तैयार नहीं कर पा रही है। चलिए जानते है कौन - कौन सी कार की वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है।
Mahindra Xuv 700
महिंद्रा एक्सयूवी 700 कि भारत में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। इसके लिए आपको काफी समय तक का इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें इस कार का वेटिंग पीरियड सबसे लंबा है। इसके लिए आपको कुल 22 महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ ही महिंद्रा थार का भी वेटिंग पीरियड काफी लंबा है। जिसके लिए आपको 1 साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।
Kia Carens
भारतीय बाजार में Kia Carens ने हाल के दिनों में ही अपने कदम रखे हैं। इस कार का वेटिंग पीरियड पूरे 1 साल का है । ये वेटिंग पीरियड लेकिन कुछ ही वेरिएंट पर है। अधिकांश वेरिएंट के लिए आपको लगभग 3 से 5 महीने तक का ही इंतजार करना होगा। दूसरी वेरिएंट किया कि सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट है, जिसके लिए आपको 3 से 7 महीने तक का इंतजार करना होगा।
Maruti Ertiga
भारतीय बाजार में सबसे अधिक हाई डिमांड वाली कार में से एक मारुति अर्टिगा है।आपको बता दें सबसे अधिक बिकने वाली कार एमपीवी है। वहीं इसकी बुकिंग और डिलीवरी के बीच लगभग 5 महीने से 7 महीने तक का आपको इंतजार करना होगा। हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए आपको 4 से 7 महीने तक के बीच का इंतजार करना होगा। नई बलेनो फेसलिफ्ट के अधिक माँग के कारण 4 महीने की अवधि है।
Tata Nexon
Tata Nexon के IC पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के कारण इसकी डिलीवरी में समय 2 महीने से 4 महीने के बीच है। वहीं इसके (Nexon ev) इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 5 महीने तक का इंतजार करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।