Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto Expo 2025 में Hyundai Staria MPV हुई पेश, आराम से बैठ सकते हैं 11 लोग

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 08:00 AM (IST)

    Auto Expo 2025 में Hyundai Staria MPV को पेश किया गया। हुंडई स्टारिया को पहली बार भारत में पेश किया गया है। इसमें एक साथ 11 लोग आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। इसका डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है और इंटीरियर काफी मिनिमलिस्ट है। भारत में इसके 3.5-लीटर V6 इंजन वाले को पेश किया गया है। भारत में यह आने वाले कुछ वर्षों में लॉन्च हो सकती है।

    Hero Image
    Hyundai Staria MPV Auto Expo 2025 में पेश हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने Auto Expo 2025 में MPV Staria को पेश किया है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार हुंडई स्टारिया को दिखाया गया है। इसकी यह खासियत है कि इसमें कुल 11 लोग एक साथ बैठकर सफर कर सकते हैं। इसमें बैठने के लिए चार पंक्तियां दी गई है। आइए जानते हैं कि Hyundai Staria MPV इलेक्ट्रिक को किन फीचर्स के साथ भारत में पेश किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

    Hyundai Staria का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है, इसमें LED DRL स्ट्रिप दी गई है जो सामने की तरफ चौड़ाई में फैली हुई है। इसमें बम्पर पर एक बड़ी ग्रिल और पिक्सेलेटेड पैटर्न हेडलाइट्स भी दी गई है। इसके विंडो पैनल बड़े दिए गए हैं। इसमें किआ कार्निवल की तरह ही स्लाइडिंग रियर डोर दिए गए हैं। स्टारिया में वर्टिकल स्टैक्ड टेल लाइट्स को शामिल किया गया है।

    Hyundai Staria MPV

    मिनिमलिस्ट इंटीरियर

    Hyundai Staria में हुंडई क्रेटा जैसा स्टीयरिंग व्हील का इस्तेमाल किया गया है। इसमें चार पंक्तियों में 11 लोगों की बैठने की क्षमता है। इसे ग्लोबल बाजार में 7 और 9-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में भी पेश किया जाता है। इशमें दो रिलैक्सेशन सीटें हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से रिक्लाइन भी किया जा सकता है। वहीं, कार्गो स्पेस को बढ़ाने के लिए सीटों को आगे खिसकाया भी जा सकता है।

    Hyundai Staria MPV

    फीचर्स

    Hyundai Staria में 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 64-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, एक रिवर्सिंग कैमरा और कई उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली (ADAS) फीचर्स दिए गए हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    ग्लोबल लेवल पर Hyundai Staria को टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है, लेकिन ऑटो एक्सपो में पेश किए गए मॉडल में 3.5-लीटर V6 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 272 hp की पावर और 331 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो फ्रंट व्हील को चलाता है।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Creta EV हुई Auto Expo 2025 में लॉन्‍च, कीमत 17.99 लाख रुपये, सिंगल चार्ज में चलेगी 473 किलोमीटर