विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai ने पेश किया इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 का फेसलिफ्ट वर्जन, पहले के मुकाबले मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज

By Jagran News Edited By: Jagran News Network
Published: Tue, 05 Mar 2024 09:30 AM (IST)

हुंडई मोटर्स की ओर से प्रीमियम सेगमेंट की इलेक्ट्रिक गाड़ी आयोनिक-5 के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया है। साथ ही ...और पढ़ें

हुंडई मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ी आयोनिक 5 के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया गया है।
हुंडई मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ी आयोनिक 5 के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया गया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ कोरिया की प्रमुख कार निर्माता हुंडई की ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ी आयोनिक-5 का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने एन लाइन वेरिएंट को भी पेश किया है। जिसके बाद अब यह गाड़ी स्‍टैंडर्ड, एन और नई एन लाइन के साथ आएगी। कंपनी की ओर से पेश किए गए दोनों नए वेरिएंट्स को सबसे पहले कोरियन बाजार में इसी महीने में ऑफर किया जाएगा। जिसके बाद इस साल में अन्‍य बाजारों में भी इनको ऑफर किया जाएगा।

एक्‍सटीरियर में हुए ये बदलाव

कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन में थोड़े बदलाव किए हैं, जिसके बाद इसे फ्रेश लुक मिल गया है। गाड़ी के फ्रंट लुक में बंपर में बदलाव किए गए हैं। जिससे इसकी लंबाई में भी 20 मिमी की बढ़ोतरी हो गई है। हुंडई ने इलेक्ट्रिक गाड़ी के एयरोडाइनेमिक्‍स को बेहतर करते हुए रियर स्‍पॉयलर में बदलाव किए हैं, जिसके बाद यह भी 50 एमएम बड़ा हो गया है। साथ ही गाड़ी के एलईडी डीआरएल में सेंट्रल एलईडी एलीमेंट को भी दिया गया है। एन लाइन वर्जन में कंपनी 20 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स दे रही है। कंपनी ने एन लाइन वेरिएंट को भी ज्‍यादा अक्रामक डिजाइन के साथ पेश किया है। जिसे गाड़ी के बंपर, साइड पैनल और व्‍हील आर्च में देखा जा सकेगा।

इंटीरियर में भी हुए बदलाव

हुंडई ने आयोनिक 5 के इंटीरियर में भी खास बदलाव किए हैं। जिससे केबिन पहले से ज्‍यादा बड़ा लगता है। गाड़ी के सेंटर कंसोल में 12.3 इंच की डिजिटल स्‍क्रीन दी गई है। जिसके साथ फिजिकल बटन दिए गए हैं, जो बेहतर तरह से काम करते हैं। इस गाड़ी में कंपनी हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स को ऑफर करती है। इसके अलावा इसमें हीटेड स्‍टेयरिंग व्‍हील और पार्क असिस्‍ट का फंक्‍शन भी दिया गया है। गाड़ी में वायरलेस फोन चार्जर, को भी सेंटर कंसोल की जगह आगे की दोनों सीटों के पास कपहोल्‍डर के पास रखा गया है। साथ ही इसमें नया तीन स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Toyota भी कर रही है भारत में Electric SUV लाने की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्‍च

बैटरी भी बदली

भारतीय बाजार में आयोनिक 5 में कंपनी की ओर से 77.4 किलोवाट आवर की बैटरी पैक और रियर व्‍हील ड्राइव को दिया जाता है। जिससे 214 बीएचपी और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार को जीरो से 100 किलोमीटर की स्‍पीड हासिल करने में सिर्फ 7.6 सेकेंड का समय लगता है। एआरएआई के मुताबिक इसकी रेंज 631 किलोमीटर है। लेकिन नई आयोनिक 5 में 84 किलोवाट ऑवर की बैटरी मिलेगी। जिससे इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें - कार में क्‍यों लगाना चाहिए Dashcam, खरीदने से पहले रखें किन बातों का ध्‍यान