Hyundai Bayon भारत में आज होगी लॉन्च, मिलेंगे 80 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
Hyundai Bayon भारत में 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Hyundai Bayon Launched) मिलेगा।

आज Hyundai Bayon भारत में होगी लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया अपनी नई SUV Hyundai Bayon को आज 26 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन, मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही कई एडवांस फीचर्स से भी लैस होने वाली है। आइए इसके लॉन्च (Hyundai Bayon Launched) होने से पहले जानते हैं कि यह किन खास फीचर्स के साथ आने वाली है।
आज होगी लॉन्च

Hyundai Bayon को भारत में 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है, जिससे इच्छुक ग्राहक अधिकृत डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए SUV बुक कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमतों का खुलासा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।
Hyundai Bayon का डिजाइन

- इसके एक्सटीरियर में बोनट पर हुंडई का लोगो दिया गया है, जबकि इसका ओवरऑल डिजाइन कंपनी की ओर से जारी तस्वीरों के अनुरूप है। SUV में अपराइट बोनट, मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और चौड़ा स्टांस देखने को मिलता है, जो इसे दमदार लुक देता है।
- साइड प्रोफाइल में बॉडी क्लैडिंग के साथ 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ब्लैक-आउट ORVMs SUV के रेड एक्सटीरियर के साथ कंट्रास्ट लुक देते हैं। पीछे की तरफ भी शार्प डिजाइन और मोटी ब्लैक बॉडी क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके रग्ड अपीयरेंस को बढ़ाता है।
Hyundai Bayon की साइज

डायमेंशन की बात करें तो Hyundai Bayon की लंबाई 4.2 मीटर है। इस लिहाज से यह Hyundai Venue से लंबी होगी, जबकि Hyundai Creta की लंबाई 4.3 मीटर से अधिक है। इस तरह Bayon का आकार इन दोनों SUVs के बीच रखा गया है। लंबाई के आधार पर Hyundai Bayon की तुलना Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी SUVs से की जा सकती है।
Hyundai Bayon के कलर ऑप्शन
Hyundai Bayon को मोनोटोन, मैट और डुअल-टोन फिनिश सहित कुल 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग रंगों का चुनाव कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कौन-सी SUV है बेस्ट?
Hyundai Bayon का इंजन
- इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड MPi पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 113.4 bhp की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन का कॉन्फिगरेशन Hyundai Creta में मिलने वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के समान है।
- Hyundai Bayon में दो ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे। इनमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और Intelligent Variable Transmission (iVT) शामिल हैं।
- ऑटोमैटिक वेरिएंट में Dash Boost Mode और Sporty Drive Tech जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने इन दोनों को अलग-अलग फीचर्स के रूप में पेश किया है, इसलिए Sporty Drive Tech को सामान्य Sport ड्राइव मोड समझना सही नहीं होगा।
- इसके अलावा, iVT वेरिएंट में Eco, Normal और Sport सहित तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे। ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए जाएंगे।
Hyundai Bayon का इंटीरियर

- इसके केबिन में दो 12.3-इंच की स्क्रीन अगल-बगल लगाई गई हैं। इसके सेंटर कंसोल में टच-सेंसिटिव एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल दिए गए हैं, जिनके दोनों तरफ वर्टिकली ओरिएंटेड AC वेंट्स मौजूद हैं।
- टॉप वेरिएंट में लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट और Bose ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ये फीचर्स SUV को प्रीमियम बनाने के साथ ड्राइविंग और केबिन के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद कर (Hyundai Bayon Launched) सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स का हुआ खुलासा, ADAS और 5-स्टार रेटिंग के साथ आ सकती है यह SUV
Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स

- इसमें छह एयरबैग सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी ने कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए हैं, जो SUV के सुरक्षा पैकेज को मजबूत बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि Bayon में कुल 80 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स होंगे, जिनमें 35 से ज्यादा फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
- ADAS पैकेज में स्टॉप एंड गो के साथ क्रूज कंट्रोल, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और लीडिंग वाहन प्रस्थान अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही, नेविगेशन आधारित स्मार्ट क्रूज कंट्रोल में घुमावदार रास्तों और निर्धारित जोन के लिए फंक्शन दिए जाएंगे।
- SUV में सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर भी मिलेगा। ये सिस्टम पार्किंग करते समय और कम जगह में गाड़ी को मोड़ते या चलाते समय आसपास की स्थिति देखने में मदद करने के लिए दिए गए हैं।
- Hyundai Bayon में लेवल 2 ADAS पैकेज दिया जाएगा है। इसमें कुल 23 ADAS फीचर्स दिए जाएंगे। इस सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए तीन रडार और 12 पार्किंग सेंसर उपलब्ध होंगे।
- इस सेफ्टी पैकेज में आगे की टक्कर की चेतावनी, कारों, पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉयडेंस असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन-अवॉयडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट और लेन डिपार्चर वॉर्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
- इसके अलावा, SUV में ब्लाइंड-स्पॉट कोलिज़न वॉर्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक कोलिज़न वॉर्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग और सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Hyundai Bayon की कितनी होगी कीमत?
इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 9.5 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया है। कीमतों का खुलासा लॉन्च (Hyundai Bayon Launched) के बाद ही होगा। इस SUV को Hyundai Venue और Hyundai Creta के बीच पोजिशन किए जाने की उम्मीद है।
