नई Hyundai Bayon कुल सात वेरिएंट में होगी लॉन्च, जानिए किसमें मिलेंगे कौन-से फीचर्स?
Hyundai Bayon की लॉन्चिंग से पहले सात वेरिएंट के फीचर्स लीक हुए हैं। SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 205 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 505 लीटर बूट स्पेस मिल सकता है।

Hyundai Bayon के वेरिएंट वाइज फीचर्स लीक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई भारतीय बाजार में अपनी नई कार लेकर आने वाली है। इसका नाम Hyundai Bayon है। इसे कंपनी 26 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसके लॉन्च से पहले हुंडई ने इसके सेफ्टी फीचर्स और इंजन की जानकारी को बता चुकी है। वहीं, इसके लॉन्च होने से पहले अब इसके वेरिएंट-वाइज फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। यह जानकारी अनऑफिशियल लीक पर आधारित है। आइए जानते हैं कि नई Hyundai Bayon कितने वेरिएंट में आइएगी और किस वेरिएंट में कौन-से फीचर्स मिलेंगे?
कितनी लंबी और चौड़ी है SUV?
-1792911407918.webp)
अनऑफिशियल लीक के डिटेल के आधार पर डायमेंशन के मामले में Hyundai Bayon की लंबाई 4,245 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,605 mm बताई गई है। इसमें रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई का आंकड़ा दिया गया है। SUV का व्हीलबेस 2,600 mm है, जबकि इसका टर्निंग रेडियस 5.16 मीटर बताया गया है। इसके अलावा, इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है, जो खराब सड़कों पर चलने के लिहाज से एक अहम स्पेसिफिकेशन है।
| स्पेसिफिकेशन | Hyundai Bayon डिटेल |
|---|---|
| लंबाई | 4,245 mm |
| चौड़ाई | 1,810 mm |
| ऊंचाई | 1,605 mm (रूफ रेल्स के साथ) |
| व्हीलबेस | 2,600 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 205 mm |
| टर्निंग रेडियस | 5.16 मीटर |
| बूट स्पेस | 505 लीटर |
| फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 43 लीटर |
| इंजन | 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर MPI पेट्रोल |
| अधिकतम पावर | 115 PS |
| अधिकतम टॉर्क | 143.8 Nm |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक |
बूट स्पेस और फ्यूल टैंक कैपेसिटी
-1792911432368.webp)
नई Hyundai Bayon में 505 लीटर का बूट स्पेस मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही SUV में 43 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी जा सकती है। ये दोनों आंकड़े उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जो गाड़ी का इस्तेमाल रोजाना के सफर के साथ-साथ लंबी यात्राओं और सामान ले जाने के लिए करना चाहते हैं।
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी SUV

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर MPI पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 115 PS की अधिकतम पावर और 143.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलने की जानकारी है।
Hyundai Bayon इतने वेरिएंट में होगी ऑफर
Hyundai Bayon को HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 ट्रिम में पेश किया जा सकता है। HX2 बेस वेरिएंट होगा, जबकि HX3 और HX3+ में क्रमशः अतिरिक्त इंफोटेनमेंट और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। HX5 से SUV में ज्यादा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स शामिल होने की संभावना है। वहीं, HX6 और HX8 में प्रीमियम सुविधाएं दी जा सकती हैं। टॉप वेरिएंट HX10 में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और ADAS मिलने की जानकारी सामने आई है।

वेरिएंट | ट्रांसमिशन | प्रमुख फीचर्स |
|---|---|---|
HX2 | 6-स्पीड मैनुअल | 16-इंच स्टील व्हील्स के साथ कवर, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, H-Edge LED DRLs और टेललैम्प्स, शार्क-फिन एंटीना, ऑलिव-ग्रे और ब्लैक इंटीरियर, 10.66 cm TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, रिमोट फोल्डिंग की, टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला D-कट स्टीयरिंग व्हील, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल फ्रंट और इंटीग्रेटेड रियर हेडरेस्ट, फ्रंट व रियर USB Type-C पोर्ट और चारों पावर विंडो। सेफ्टी: छह एयरबैग, ESC, VSM, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS, रोलओवर सेंसर, हेडलैम्प एस्कॉर्ट फंक्शन, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, इम्पैक्ट-सेंसिंग डोर अनलॉक और बर्गलर अलार्म। |
HX3 | 6-स्पीड मैनुअल | HX2 के अतिरिक्त 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार स्पीकर और दो ट्वीटर, रियर कैमरा, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर (DRVM), स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट। |
HX3+ | 6-स्पीड मैनुअल | HX3 के अतिरिक्त इलेक्ट्रिक सनरूफ, ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स और 17-इंच स्टाइल्ड व्हील्स। |
HX5 | 6-स्पीड मैनुअल / iVT ऑटोमैटिक | 70 से ज्यादा Bluelink कनेक्टेड फीचर्स, 19 कंट्रोलर्स तक OTA अपडेट सपोर्ट, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रियर डिफॉगर, वायरलेस चार्जर, सिंगल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पार्सल ट्रे और इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग ORVMs। केवल iVT में: डैश बूस्ट मोड, स्पोर्टी ड्राइव टेक्नोलॉजी, Eco/Sport/Normal ड्राइव मोड और पैडल शिफ्टर्स। ड्यूल-टोन विकल्प: ब्लैक रूफ रेल्स, स्पॉइलर और ORVMs के साथ रेड इन्सर्ट वाला ब्लैक इंटीरियर। |
HX6 | 6-स्पीड मैनुअल / iVT ऑटोमैटिक | पैनोरमिक सनरूफ, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, रियर वाइपर और वॉशर, लगेज लैम्प, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, पडल लैम्प्स, 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एम्बिएंट लाइटिंग, लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब तथा फैब्रिक क्रैशपैड। |
HX8 | 6-स्पीड मैनुअल / iVT ऑटोमैटिक | फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर, हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, रियर डिस्क ब्रेक, डैशकैम, आठ-तरह से एडजस्ट होने वाली पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट और दो-स्टेप रियर-सीट रिक्लाइन। केवल iVT में: इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। |
HX10 | 6-स्पीड मैनुअल / iVT ऑटोमैटिक | कर्व्ड पैनोरमिक पैनल में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, Perplexity और SoundHound आधारित जनरेटिव AI, NVIDIA इंफोटेनमेंट टेक्नोलॉजी, आठ-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, इलेक्ट्रोक्रोमिक इनसाइड रियर-व्यू मिरर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। सेफ्टी: 23 फंक्शन वाला Level 2 Pro ADAS पैकेज, तीन रडार और 12 पार्किंग सेंसर। केवल iVT में: NSCC-Z, NSCC-C, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल। |
कितनी हो सकती है शुरुआती कीमत?
-1792911526869.webp)
Hyundai Bayon की आधिकारिक कीमतों का ऐलान लॉन्च के दिन किया जाना है। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसके बेस HX2 वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 9.5 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, टॉप-स्पेक HX10 की कीमत लगभग 17 लाख रुपये रहने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- पैडल शिफ्टर्स और 3 ड्राइविंग मोड्स के साथ लॉन्च होगी Hyundai Bayon, जानिए इसके इंजन की पूरी डिटेल्स
सोर्स- Car Duniya (Youtube)
