विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स का हुआ खुलासा, ADAS और 5-स्टार रेटिंग के साथ आ सकती है यह SUV

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:00 PM (IST)

Hyundai Bayon Safety Features: Hyundai Motor India Limited ने अपनी आने वाली Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स का खुलासा किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor India Limited ने अपनी आने वाली Hyundai Bayon के लॉन्च से पहले इसके सेफ्टी फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Global K Enhanced Platform पर बनी हु Bayonको 5-स्टार इंडियन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, हाई-स्ट्रेंथ स्टील टेक्नोलॉजी, Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS- हाईवे ड्राइविंग इंटेलिजेंस एडवांस व स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स का एक सेट दिया गया है।

क्या हैं सेफ्टी फीचर्स?

Hyundai Bayon सभी वेरिएंट्स में 80 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स देती है। इस सेफ्टी पैकेज में Hyundai Smartsense Level 2 Pro ADAS, मजबूत चेसिस और हाई-स्ट्रेंथ स्टील कंस्ट्रक्शन शामिल हैं। इसमें 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटक, ब्लाइंडस्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai BAYON: Level 2 Pro ADAS फीचर्स

सं. (S.No.) सुरक्षा/सहायता श्रेणी (Category) फीचर का नाम (Feature Name) संक्षिप्त नाम (Abbreviation)
1 टक्कर से बचाव (Collision Avoidance) Forward Collision Warning FCW
2   Forward Collision-Avoidance Assist – Car FCA
3   Forward Collision-Avoidance Assist – Pedestrian FCA-Ped
4   Forward Collision-Avoidance Assist – Cycle FCA-Cyl
5   Forward Collision-Avoidance Assist – Junction Turning FCA-JT
6   Forward Collision-Avoidance Assist – Direct Oncoming FCA-DO
7 ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट (Blind-Spot Assist) Blind-spot Collision-Avoidance Assist BCA
8   Blind-spot Collision Warning BCW
9   Blind-spot View Monitor BVM
10 लेन असिस्ट एवं वार्निंग (Lane Assist & Warning) Lane Keeping Assist LKA
11   Lane Departure Warning LDW
12   Lane Following Assist LFA
13 क्रूज़ एवं हाईवे असिस्ट (Cruise & Highway Assist) Smart Cruise Control with Stop & Go SCC with S&G
14   Highway Driving Assist HDA
15   Navigation-based Smart Cruise Control Zone NSCC-Z*
16   Navigation-based Smart Cruise Control Curve NSCC-C*
17 रियर एवं ट्रैफिक असिस्ट (Rear & Traffic Assist) Rear Cross-Traffic Collision Warning RCCW
18   Rear Cross-Traffic Collision-Avoidance Assist RCAA
19   Leading Vehicle Departure Alert LVDA
20 ड्राइवर एवं पैसेंजर सेफ्टी (Driver & Passenger Safety) Driver Attention Warning DAW
21   Safe Exit Warning SEW
22 विजिबिलिटी एवं मॉनिटरिंग (Visibility & Monitoring) Surround View Monitor SVM
23   High Beam Assist HBA

 

कलर ऑप्शन

Hyundai Bayon में वाइब्रेंट, प्रीमियम और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस दिए गए हैं जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद और लाइफस्टाइल के हिसाब से सही स्टाइल चुनने का मौका मिलता है। यह इंटेलिजेंट SUV मोनोटोन, मैट और डुअल-टोन में 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Category Available Colours
मोनोटोन रंग (Monotone Colours) Titanium Black, Classy Blue, Atlas White, Fiery Red, Golden Bronze, Ecotronic Grey
ड्यूअल-टोन रंग (Dual-Tone Colours) Atlas White with Black Roof, Fiery Red with Black Roof
मैट रंग (Matte Colours) Titanium Black Matte, Classy Blue Matte

इंटीरियर और डैशबोर्ड

Hyundai Bayon के अंदर ड्यूल-टोन केबिन में नीचे का हिस्सा हल्का और डैशबोर्ड गहरे कलर का दिया गया है। इसमें एक कर्व्ड पैनल भी जिसमें 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई हैं, एक डिजिटल क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे, मीडिया, मैप और होम के लिए फिजिकल शॉर्टकट बटन दिए गए हैं और साथ ही हजार्ड स्विच और रोटरी नॉब भी है।

बीच में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दो वर्टिकल एसी वेंट की बीच में है जिसके नीचे एक बड़ा रोटरी कंट्रोल दिया गया है। इसके नीचे दो USB-C पोर्ट और सामान रखने की भी जगह दी गई है।

तकनीक और फीचर्स

Hyundai ने पक्का किया है कि इसमें Perplexity और SoundHound AI से लैस एक जनरेटिव AI Voice Assistant मिलेगा जो इंग्लिश में बातचीत के जरिए कमांड को समझेगा। इसके अलावा, 6 भाषाओं, जिसमें हिंदी और हिंग्लिश शामिल हैं, में 500 से ज्यादा ऑफलाइन वॉयस कमांड का सपोर्ट मिलता है।

इस SUV में Hyundai का NVIDIA-Accelerated कनेक्टेड कार नेविगेशन और 70 से ज्यादा ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 19 तक व्हीकल कंट्रोल्स के लिए OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी मिलता है।

इंजन और पावर

Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल या IVT गियरबॉक्स में से चुनने का भी विकल्प मौजूद होगा। इसकी कीमत और बाकी वेरिएंट्स की सारी डिटेल्स लॉन्च के मौके पर सामने आएंगी जो 26 अक्टूबर 2026 को होना है।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हुई Hyundai Bayon की तस्वीरें, दमदार SUV लुक के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन