लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हुई Hyundai Bayon की तस्वीरें, दमदार SUV लुक के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर 2026 को होने वाले लॉन्च से पहले ही हुंडई बेयोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

Image: Cars India

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत-स्पेक Hyundai Bayon की नई तस्वीरें लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई हैं जिसमें यह कॉम्पैक्ट SUV साफ देखी जा सकती है। इस गाड़ी की ऑफिशियल लॉन्चिंग 26 अक्टूबर को होने वाली है और इसके लिए 11,000 रुपए में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
कैसा है डिजाइन?
आगे की तरफ पतली H-Edge LED DRLs बोनट के किनारे पर दी गई हैं जिनके सिरों पर वर्टिकल एलिमेंट्स हैं। दोनों तरफ को जोड़ने वाली एक ब्लैक स्ट्रिप दी गई जिससे गाड़ी की चौड़ाई दिखती है। इसके अलावा, मेन हेडलाइट्स नीचे की तरफ हैं और एक चौड़ी ग्रिल के दोनों तरफ दी गई हैं। साथ ही, बड़े ब्लैक बंपर और सिल्वर इंसर्ट्स इसे एक रफ-टफ लुक देते हैं।
साइड और रियर लुक
साइड से देखने पर एंगुलर व्हील आर्च, चौड़ी क्लैडिंग और ज्योमेट्रिक अलॉय व्हील्स दिखते हैं। रेड बॉडी के साथ ब्लैक पिलक कंट्रास्ट बनाते हैं और रूफ रेल्स गाड़ी और ऊंची SUV वाला लुक देते हैं। पीछे की तरफ भी लाइट का डिजाइन आगे जैसा ही है। पिछले बंर पर कॉर्नर में सिल्वर डिजाइन के साथ एक बड़ा ब्लैक हिस्सा है। इसके अलावा रूफ स्पॉइलर, रियर वाइपर और पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।
इंटीरियर और डैशबोर्ड
Hyundai Bayon के अंदर ड्यूल-टोन केबिन में नीचे का हिस्सा हल्का और डैशबोर्ड गहरे कलर का दिया गया है। इसमें एक कर्व्ड पैनल भी जिसमें 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई हैं, एक डिजिटल क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे, मीडिया, मैप और होम के लिए फिजिकल शॉर्टकट बटन दिए गए हैं और साथ ही हजार्ड स्विच और रोटरी नॉब भी है।
बीच में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दो वर्टिकल एसी वेंट की बीच में है जिसके नीचे एक बड़ा रोटरी कंट्रोल दिया गया है। इसके नीचे दो USB-C पोर्ट और सामान रखने की भी जगह दी गई है।
तकनीक और फीचर्स
Hyundai ने पक्का किया है कि इसमें Perplexity और SoundHound AI से लैस एक जनरेटिव AI Voice Assistant मिलेगा जो इंग्लिश में बातचीत के जरिए कमांड को समझेगा। इसके अलावा, 6 भाषाओं, जिसमें हिंदी और हिंग्लिश शामिल हैं, में 500 से ज्यादा ऑफलाइन वॉयस कमांड का सपोर्ट मिलता है।
इस SUV में Hyundai का NVIDIA-Accelerated कनेक्टेड कार नेविगेशन और 70 से ज्यादा ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 19 तक व्हीकल कंट्रोल्स के लिए OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी मिलता है।
इंजन और पावर
Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल या IVT गियरबॉक्स में से चुनने का भी विकल्प होगा। इसकी कीमत और बाकी वेरिएंट्स की सारी डिटेल्स लॉन्च के मौके पर सामने आएंगी जो 26 अक्टूबर 2026 को होना है।
