Hyundai Bayon SUV हुई अनवील, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ मिलेगा 144nm टॉर्क वाला पावरफुल इंजन
Hyundai Bayon: हुंडई ने भारत में अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon को अनवील कर दिया है जिसे 26 अक्टूबर को ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor India ने अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon के भारत-स्पेक मॉडल को अनवील कर दिया है जिसे 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस नई SUV की पहली ऑफशियल तस्वीरों से इसके एक्सटीरियर लुक और डैशबोर्ड को पूरी तरह देखा जा सकता है। कंपनी की तरफ से इसके इंजन और कनेक्टेड फीचर्स की जानकारी पक्की कर दी गई है। बता दें कि 11,000 रुपए में इसकी बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है।
फ्रंट लुक और डिजाइन
Bayon SUV का लुक सीधा और इसका बोनट बहुत ही अट्रैक्टिव है। इसमें पहियों के पास और चारों तरफ ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। इसमें आगे की तरफ H-Edge LED DRL मेन हेडलाइट्स के ऊपर दी गई हैं जिसे आपस में जोड़ने के लिए एक ब्लैक स्ट्रिप का इस्तेमाल किया गया है। इसके बंपर में एक चौड़ी ग्रिल और उस पर सिल्वर फिनिश के इंसर्ट्स दिए गए हैं।
साइड और रियर लुक
गाड़ी के साइड में गहरी लाइनें, स्टाइलिश अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दिए गए हैं जो इसे एक अलग SUV जैसा लुक देते हैं। पीछे की तरफ होरिजॉन्टल और वर्टिकल लाइट्स दी गई हैं। इसके टेलगेट पर एक ब्लैक स्ट्रिप और क रूफ माउंटेड स्पॉइलर मौजूद हैं। इसके अलावा, गाड़ी के पीछे वाइपर और पार्किंग सेंसर भी साफ दिखाई देते हैं।
केबिन और डैशबोर्ड
Bayon के अंदर ग्रे और ब्लैक कलर का ड्यूल-टोन केबिन दिया गया है। इसमें एक सीधी डैशबोर्ड और कर्व्ड पैनल में दो 12.3 इंच की स्क्रीन दी गई हैं। ये स्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करती हैं। इसका यह डिजाइन ब्राजील में पेश की गई नई जेनरेशन की i20 से काफी मिलता-जुलता है।
स्टीयरिंग और कंट्रोल
इसमें Hyundai का फोर-डॉट वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा, इंफोटेनमेंट के लिए शॉर्टकट वाले फिजिकल बटन, रोटरी नॉब्स और एक वर्टिकल सेंट्रल पैनल दिया गया है जिसमें एसी वेंट और क्लाइमेट कंट्रोल भी शामिल है। साथ ही, सेंटर कंसोल पर ऑटोमैटिक गियर सेलेक्टर और सामान रखने की जगह दी गई है।
AI वॉयस असिस्टेंट
Bayon में Hyundai Motor India का पहला जनरेटिव AI Voice Assistant दिया गया है। इसमें Perplexity की इंटेलिजेंस और SoundHound AI की वॉयल टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है। Hyundai का कहना है कि यह बातचीत के जरिए पूछे जाने वाले सवालों को समझता है जैसे ट्रैवल इटिनीररी, होटल और रेस्टोरेंट सुझाव और मौसम की जानकारी। हालांक, यह जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट सिर्फ इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करता है।
वॉयस कमांड और लैंग्वेज
इसके अलावा, Bayon में 500 से ज्यादा इन-बिल्ट वॉयस कमांड दिए गए हैं जो बिन इंटरटेनमेंट के काम करते हैं। ये कमांड अंग्रेजी, हिंद, हिंग्लिश, तमिल, बंगाली और तेलुगु में काम कर सकते हैं। वहीं, इसका इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इंटरफेस 10 रीजनल और दो इंटरनेशनल लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।
इंजन और पावर
Hyundai ने कंफर्म किया है कि इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलिंडर MPi पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 115PS की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि, Hyundai Creta में भी यह इंजन आता है। ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड मैनुअल या IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसे Global K Enhanced Platform पर बनाया गया है जिसे Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग के हिसाब से तैयार किया गया है।
