Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होंडा 14 सिंतबर को लॉन्च करेगी अपना पहला हाइब्रिड स्कूटर PCX 125, जानिये क्या होगा खास?

    By Pramod KumarEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jul 2018 11:00 AM (IST)

    होंडा जापान में अपना पहला हाइब्रिड स्कूटर PCX 125 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी यह स्कूटर 14 सितंबर को लॉन्च करेगी।

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा जापान में अपना पहला हाइब्रिड स्कूटर PCX 125 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी यह स्कूटर 14 सितंबर को लॉन्च करेगी। फिलहाल इसे जापान में ही बेचा जाएगा। बाद में कंपनी इसे यूरोप में बेच सकती है। भारत में इस स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होंडा PCX 125 हाइब्रिड में 125 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ 48 V का लिथियम आयन बैटरी दी जाएगी। 1.3 bhp की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर इसे स्टार्ट करने के काम आएगी और 4 सेकंड तक चलेगी। इसके बाद पेट्रोल इंजन स्टार्ट हो जाएगा। इसमें लगा 4-स्ट्रोक इंजन 12 bhp का पावर जनरेट करेगा। स्कूटर चलते समय यह बैटरी चार्ज हो जाएगी।

    होंडा PCX 125 हाइब्रिड D और S, दो राइडिंग मोड के साथ आएगा। S मॉडल में इंजन जरुरत के हिसाब से एक्स्ट्रा पावर जनरेट कर सकेगा। इसमें होंडा स्मार्ट की सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह 50 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अभी कंपनी इसे केवल जापान में बेचेगी। जापान में बेची जाने वाली इसकी 2 हजार यूनिट्स का निर्माण वियतनाम में हुआ है।

    अभी भारत में कई कंपनियां नए-नए स्कूटर्स लॉन्च कर रही है। इनमें हीरो, टीवीएस और सुजुकी जैसी कंपनियों प्रमुख है। टीवीएस एनटॉर्क और होंडा ग्रेजिया को भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया गया है। आने वाली 19 जुलाई को सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 को लॉन्च करेगी। अगर होंडा PCX 125 हाइब्रिड को भारत में लॉन्च करती है तो उसे यहां उपलब्ध टीवीएस एनटॉर्क, सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 जैसे स्कूटर्स से कड़ी चुनौती मिलेगी।