Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda ने उत्तरी भारत में बेचे 60 लाख से ज्यादा यूनिट्स, स्कूटर सेगमेेंट की डिमांड बढ़ी

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:43 AM (IST)

    स्कूटर सेगमेंट में तेजी से मांग बढ़ रही है। साल 2006-07 में स्कूटरों ने दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 7 फीसदी का योगदान दिया

    Honda ने उत्तरी भारत में बेचे 60 लाख से ज्यादा यूनिट्स, स्कूटर सेगमेेंट की डिमांड बढ़ी

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने उत्तरी भारत में अपने संचालन के 18वें साल में 60 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा दो केंद्रशासित प्रदेशों - दिल्ली एवं चंडीगढ़ में हासिल की है। 2001 से 2010 तक पहले नौ सालों में Honda परिवार के साथ 10 लाख उपभोक्ता जुड़े लेकिन समान यानि अगले नौ सालों (2010-2019) में होंडा ने 50 लाख उपभोक्ताओं को और जोड़ा। इसी के साथ ही होंडा ने उत्तरी भारत में 60 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने क्या कहा?

    इस उपलब्धि पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तरी भारत में हम 60 लाख उपभोक्ताओं का प्यार और भरोसा जीत चुके हैं। होंडा उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर उन्हें राइडिंग का अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में अपने उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने होंडा को पहली पसंद बनाया है। उत्तरी भारत में 100 से अधिक टचपॉइन्ट्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।"

    स्कूटर की मांग में हो रही बढ़ोतरी

    स्कूटर सेगमेंट में तेजी से मांग बढ़ रही है। साल 2006-07 में स्कूटरों ने दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 7 फीसदी का योगदान दिया, जबकि वर्तमान में उत्तरी भारत में हर एक उपभोक्ता स्कूटर खरीद रहा है। स्कूटररीकरण को बढ़ावा देने वाले कई कारक मौजूद हैं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का कार्यबल में शामिल होना, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार तथा यूनिसेक्स दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग है।

    यह भी पढ़ें:

    यह है उड़ने वाली मोटरसाइकिल, हवा में पहुंचने के लिए लेती है 60 सेकंड का वक्त

    Hyundai और Kia भारत में OlA पर करेंगी 300 मिलियन डॉलर का निवेश