Honda Livo को महज 1100 रुपए में ले जाएं घर, Rs 7000 का मिलेगा Paytm Cashback
Honda Livo पर Honda की तरफ से Low Down Payment No Cost EMI से लेकर Paytm Cashback जैसे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में Honda Livo एक बजट सेगमेंट की बाइक है। इसमें आपको 109 सीसी का इंजन मिलता है, जिससे भारत की सड़कों पर यह बाइक बेहतर राइडिंग अनुभव देती है। आज हम आपको इस बाइक पर कंपनी की तरफ से दिए जा रहे है ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Low Down Payment से लेकर No Cost EMI और Cashback ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में भी जानेंगे। तो डालते हैं एक नजर इस बाइक पर,
क्या है ऑफर?
Honda Livo पर कंपनी की तरफ से 1,100 रुपए की लो डाउन पेमेंट ऑफर के साथ जीरो परसेंट प्रोसेसिंग फीस दिया जा रहे है। इस बाइक को आप No Cost EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसपर 2100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप इस बाइक को Paytm के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 7000 रुपये का Paytm Cashback मिलेगा।
कहां लगाएं पता?
Honda Livo पर मिल रहे ऑफर्स की ज्यादा जानकारी आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर पास के डीलरशिप पर जाकर पता लगा सकते हैं।
Honda Livo की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
- परफॉर्मेंस- Honda Livo में 109.19सीसी एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 8.31 bhp का मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.09 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Honda Livo की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 57,298 रुपये है, जो इसके Dics CBS वेरिएंट पर 60,627 रुपये तक जाती है।
- ब्रेकिंग फीचर्स- Honda Livo के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें CBS फीचर दिया गया है।
- सस्पेंशन- Honda Livo के फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में डायमंड सस्पेंशन दिया है।
- डायमेंशन- Honda Livo की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 738 मिलीमीटर और ऊंचाई 1099 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है।