Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda की इस कार ने भारत की सड़कों को कहा अलविदा, जानें क्या है वजह

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:00 AM (IST)

    Honda BRIO का उत्पादन अब भारत में नहीं होगा। होंडा कार्स इंडिया ने Honda BRIO का प्रोडक्शन बंद कर दिया है

    Honda की इस कार ने भारत की सड़कों को कहा अलविदा, जानें क्या है वजह

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Honda BRIO का उत्पादन अब भारत में नहीं होगा। होंडा कार्स इंडिया ने Honda BRIO का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने कार की मांग में कमी के चलते यह फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda BRIO का पिछले दो महीनों में काफी कम प्रोडक्शन दर्ज किया गया, जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि कंपनी इसके प्रोडक्शन को बंद कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि Honda BRIO सितंबर 2011 में लॉन्च की गई थी। हालांकि, इस कार को भारतीय बाजार में ग्राहकों का साथ नहीं मिला। कंपनी ने बाद में यानी की साल 2016 में इसका अपडेट वर्जन लॉन्च किया था। इस हैचबैक को 2016 में अपडेट किया गया था।

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की रिपोर्ट के मुताबिक Honda BRIO के 120 यूनिट्स को कंपनी ने अगस्त महीने में बनाया है। वहीं, सितंबर महीने में Honda BRIO के 102 यूनिट्स का कंपनी ने उत्पादन किया है।

    कंपनी Honda BRIO की घरेलु बाजार में लगातार आ रही गिरावट को काफी समय से नोटिस कर रही थी। जुलाई महीने में Honda BRIO के 183 यूनिट्स बिके थे। वहीं, अगस्त महीने में Honda BRIO के 157 यूनिट्स बिके। जबकि, सितंबर में ये आंकड़ा गिरकर 64 यूनिट्स पर पहुंच गया। Honda BRIO भारत की सबसे कम बिकने वाली कारों में से एक है।