Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Elevate खरीदने के लिए करना होगा इंतजार, जानें कितना है वेटिंग पीरियड

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 02:44 PM (IST)

    Honda Elevate Waiting Period Sep 2023 खरीदने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि वर्तमान में लगभग 6 महीने की वेटिंग पीरियड पर ये गाड़ी आती है। होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एमजी एस्टर किआ सेल्टोस फॉक्सवैगन ताइगुन स्कोडा कुशाक और आगामी सिट्रोएन सी3 से है। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    होंडा एलिवेट की कीमतें 11 लाख रुपये से शुरू होती हैं

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप हालिया लॉन्च हुए होंडा एलिवेट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और वेटिंग पीरियड के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं होंडा एलिवेट वेटिंग पीरियड के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Elevate SUV waiting Period

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Honda Elevate SUV की वेटिंग पीरियड इस समय लगभग 6 महीने के आस-पास है। कुल 4 वेरिएंट में होंडा एलिवेट एसयूवी आती है, जिसमें एसवी, वी वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट शामिल है। होंडा एलिवेट की कीमतें 11 लाख रुपये से शुरू हैं और 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट के अनुसार कीमतें

    Honda Elevate SV- 10,99,900 -

    Honda Elevate V- 12,10,900 CVT 13,20,900

    Honda Elevate VX - 13,49,900 CVT 14,59,900

    Honda Elevate ZX- 14,89,900 CVT- 15,99,900

    भारतीय बाजार में इन गाड़ियों से है मुकाबला

    होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक और आगामी सिट्रोएन सी3 से है।

    कितना दमदार है इसका इंजन

    एलिवेट को पावर देने वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 बीएचपी @ 6,600 आरपीएम और 145 एनएम @ 4,300 आरपीएम जेनरेट करती है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी के साथ जोड़ा जाता है। कंपनी के मुताबिक, एलिवेट के प्योर-इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम चल रहा है। इसके 3 साल के समय में शुरू होने की उम्मीद है।