Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda City की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, वेरिएंट के अनुसार जानें नई कीमतें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 02:57 PM (IST)

    Honda City new Price List नई कीमतों की घोषणा के बाद होंडा सिटी की शुरुआती कीमत 11 लाख 63 हजार रुपये से शुरू है और इसका टॉप मॉडल 16 लाख 2 हजार रुपये तक जाता है। आइये जानते हैं वेरिएंट के अनुसार अपडेटेड कीमतों के बारे में। होंडा सिटी कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार है। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    Honda City prices increased: जानें नई कीमतें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप होंडा सिटी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि होंडा सिटी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर में बढ़ी कीमतों की वजह से होंडा सिटी अब 79 सौ रुपये यानी लगभग 8 हजार रुपये महंगी हो गई है। अब होंडा सिटी की शुरुआती कीमत 11 लाख 63 हजार रुपये है। ग्राहकों के पास चार अलग-अलग वेरिएंट में से चयन करने का विकल्प है और वे छह अलग-अलग रंग विकल्पों में से अपना पसंदीदा मॉडल चुन सकते हैं। आइये जानते हैं होंडा सिटी की नई प्राइस लिस्ट के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda City नई प्राइस लिस्ट

    नई कीमतों की घोषणा के बाद होंडा सिटी की शुरुआती कीमत 11 लाख 63 हजार रुपये से शुरू है और इसका टॉप मॉडल 16 लाख 2 हजार रुपये तक जाता है। आइये जानते हैं वेरिएंट के अनुसार अपडेटेड कीमतों के बारे में।

    Variants                      Ex-showroom price

    SV MT                            Rs. 11,62,900

    V MT                              Rs 12,50,900

    VX MT                           Rs. 13,62,900

    V CVT                           Rs. 13,75,900

    ZX MT                           Rs. 14,85,900

    VX CVT                         Rs. 14,87,900

    ZX CVT                 Rs. 16,01,900

    सिटी और अमेज का कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

    होंडा सिटी कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसका योगदान कंपनी की कुल बिक्री में 37 प्रतिशत का है और अमेज की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत की है। तमिलनाडु कंपनी के लिए सबसे मजबूत बाजार है।