Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल महीने से Honda CBR250R नहीं खरीद पाएंगे आप, जानें वजह

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 18 Mar 2020 03:45 PM (IST)

    Honda CBR250R को सबसे पहले 2012 में लॉन्च किया गया था और यह 250 cc सेगमेंट में एक गेमचेंजर के रूप में सामने आई

    अप्रैल महीने से Honda CBR250R नहीं खरीद पाएंगे आप, जानें वजह

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda CBR250R को इस महीने के आखिर में भारतीय बाजार में बंद कर दिया जाएगा। डीलरशिप्स ने भी CBR250R की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। बता दें, नए उत्सर्जन मानकों के चलते कंपनी इस बाइक को BS6 के अनुरूप अपग्रेड नहीं करेगी। ऐसे में बेची हुई इन्वेंट्री पर डीलरशिप आकर्षक डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda CBR250R को सबसे पहले 2012 में लॉन्च किया गया था और यह 250 cc सेगमेंट में एक गेमचेंजर के रूप में सामने आई। उस समय बाजार में सिर्फ ट्विन-सिलेंडर वाली Kawasaki Ninja 250R मौजूद थी, जिसकी कीमतें काफी ज्यादा थी। समय के साथ बाइक में को पूरी तरह बदल दिया गया और इसमें VFR 1200F प्रेरित स्टाइलिंग और 249 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 26 bhp की पावर और 22.9 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। CBR250R में कंपनी ने फ्रंट टेलिस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक दिया है। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें डिस्क ब्रेक के साथ स्टैंडर्ड ABS दिए गए हैं।

    मजेदार बाद तो यह है कि Honda CBR250R को भारत में 2017 में बंद कर दिया था क्योंकि इसे कंपनी ने नए उत्सर्जन मानकों के अनुरूप नहीं किया था। हालांकि, कंपनी ने कुछ समय बाद इसका एक अपडेटेड वर्जन उतारा जो कि फुली-फेयर्ड के साथ नए ग्राफिक्स, कलर विकल्प और एक LED हेडलैंप्स हेडलैंप दिया था। ऑटो एक्सपो 2018 में कंपनी ने इसे BS4 मानकों के साथ उतारा और फिर से इस बाइक ने अपने स्पोर्टी अंदाज के साथ ग्राहकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया।

    Honda CBR250R का भारतीय बाजार में कई वर्षों तक काफी पसंद किया गया। Honda ने फिर अपडेटेड CBR300R को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 286 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ उतारा। भारत में भी Honda CB300R में समान इंजन दिया गया। हालांकि, कंपनी ने इसे नेकेड विकल्प के रूप में उतारा। दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार में Honda CBR250RR की बिक्री की जा रही है, लेकिन भारत के लिए ट्विन-सिलेंडर ऑफरिंग को खारिज कर दिया गया। अभी तक, Honda ने CBR250R के रिप्लेसमेंट के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

    Honda CB300R ब्रांड की किफायती बाइक है और कंपनी ने इसकी कीमत 2.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है, जिसे होंडा बिग विंग डीलरशिप्स के जरिए बेचा जा रहा है। 

    comedy show banner
    comedy show banner