Move to Jagran APP

होंडा एक्टिवा 125 BS6 के किस वेरिएंट में मिलेंगे क्या फीचर्स, जानें यहां

होंडा एक्टिवा 125 BS6 फ्यूल-इंजेक्टेड वेरिएंट के साथ भारत में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हो चुका है और किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे आइए जानते हैं

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 10:50 AM (IST)
होंडा एक्टिवा 125 BS6 के किस वेरिएंट में मिलेंगे क्या फीचर्स, जानें यहां
होंडा एक्टिवा 125 BS6 के किस वेरिएंट में मिलेंगे क्या फीचर्स, जानें यहां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। नई होंडा एक्टिवा 125 BS6 फ्यूल-इंजेक्टेड वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में उतारा है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,490 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नई होंडा एक्टिवा 125 तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, एलॉय और डीलक्स में उतारी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 4 कलर वेरिएंट्स भी दिए हैं, तो आज हम अपनी इस खबर में यही बताने जा रहे हैं कि नई एक्टिवा 125 के किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे।

loksabha election banner

तीनों वेरिएंट्स में कंपनी ने समान 124cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 8.2 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। नई एक्टिवा 125 में 12-इंच के फ्रंट व्हील और 10 इंच के रियर व्हील दिए हैं। वहीं, मिड-स्पेक और डीलक्स वेरिएंट में एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा नई एक्टिवा में कंपनी ने मल्टी-फंक्शन इग्निशन Key का इस्तेमाल किया है।

होंडा एक्टिवा 125 स्टैंडर्ड

कीमत - 67,490 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली)

नई एक्टिवा 125 BS6 के स्टैंडर्ड वेरिएंट में एलॉय व्हील्स नहीं मिलते। कंपनी ने इसमें 12 इंच और 10 इंच के टायर्स पर मेटल व्हील्स का ही इस्तेमाल किया है। इंस्ट्रूमेंट पेनल में सिर्फ एनालॉग मिलता है और स्टैंडर्ड वेरिएंट में इंटेलिजेंस डिस्प्ले नहीं दी गई है, जो एवरेज फ्यूल कंजप्शन, डिस्टेंस टू एम्प्टी रीडिंग्स दिखाता है। इसके अलावा साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ सिस्टम भी स्टैंडर्ड वेरिएंट में नहीं मिलता। हेडलाइट भी LED नहीं मिलती और इसमें एक हेलोजन बल्ब मिलता है।

होंडा एक्टिवा 125 एलॉय

कीमत - 70,990 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली)

मिड-स्पेक वेरिएंट में एलॉय व्हील वेरिएंट दिया गया है जिसमें डीलक्स वेरिएंट के सभी फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इसमें आईडलिंग स्टॉप सिस्टम और फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं दिया गया।

होंडा एक्टिवा 125 डिलक्स

कीमत - 74,990 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली)

होंडा का ये फुली-लोडेड एक्टिवा 125 सभी फीचर्स के साथ आता है। इसमें LED हेडलाइट, एक डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ इंटेलिजेंट डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें रियर टाइम फ्यूल इकोनॉमी, डिस्टेंस टू एम्प्टी और एवरेज फ्यूल कंजप्शन फिगर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें आईडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है, जो बाकी के दो वेरिएंट्स में मौजूद नहीं है। इसके अलावा इसमें एलॉय व्हील्स के साथ 190 mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130 mm का रियर ड्रम ब्रेक भी मिलता है।

येे भी पढ़ें:

नहीं है गाड़ी में एक भी पेपर तो भी नहीं कटेगा आपका चालान, अपनाएं ये टिप्स

भारत में अब तक के 3 'सबसे बड़े' ट्रैफिक चालान, सुनते ही कांप उठेगी रूह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.