Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Xtreme 200S 4V vs KTM RC 200: दोनों में आपके लिए कैन बेहतर? यहां जानिए फीचर्स, इंजन, कीमत और बहुत कुछ

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 07:39 PM (IST)

    Hero Xtreme 200S 4V vs KTM RC 200 इन दोनों मोटरसाइकिलों की फ्यूल स्टोरेज कैपिसिटी क्रमशः 13 लीटर और 13.7 लीटर है। जो किफायती कीमत पर अच्छे परफॉर्मेंस वाली फीचर से भरपूर मोटरसाइकिल की तलाश में हैं उनके लिए नई हीरो एक्सट्रीम 200S एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए इन दोनों ही मोटरसाइकिलों के फीचर्स और स्पेसिपिकेशन के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Hero Xtreme 200S 4V vs KTM RC 200

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने हाल ही में भारतीय बाजार के अंदर अपनी सबसे पावरफुल Xtreme 200S 4V पेश की है। कंपनी की ये परफॉरमेंस बाइक इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद अपने प्रतिद्वंद्वी KTM RC 200 के मुकाबले कितनी बेहतर है और आपके लिए इन दोनों में से किसे चुनना सही रहेगा, आइए अपन इस लेख में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायमेंशन

    2023 Hero Xtreme 200S 4V का वजन 155 किलोग्राम, सीट की ऊंचाई 795 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है। नई KTM RC 200 की बात करें तो इसका वजन 172 किलोग्राम, सीट की ऊंचाई 824 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 158 मिमी है। Xtreme 200S 4V सबसे सुलभ सीट ऊंचाई से लैस है और KTM RC 200 की तुलना में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करती। Xtreme 200S 4V और KTM RC 200 की फ्यूल स्टोरेज कैपिसिटी क्रमशः 13 लीटर और 13.7 लीटर है।

    इंजन

    नई Xtreme 200S 4V में 199.6 cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। ये पॉवरट्रेन 18.5 hp की अधिकतम शक्ति और 17.35 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, KTM RC 200 की बात करें तो इसमें 199.5 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 24 hp का पावर और 19.2 Nm टॉर्क ऑफर करता है और इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस तरह से लिक्विड-कूल्ड इंजन सेटअप से लैस, KTM RC 200 Xtreme 200S 4V की तुलना में अधिक पावर और टॉर्क पैदा करती है।

    कीमत

    हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नवीनतम Xtreme 200S 4V की कीमत 1.41 लाख रुपये रखी है, जबकि KTM RC 200 की भारतीय बाजार में कीमत 2.18 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है। जो किफायती कीमत पर अच्छे परफॉर्मेंस वाली फीचर से भरपूर मोटरसाइकिल की तलाश में हैं, उनके लिए नई हीरो एक्सट्रीम 200S एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप उच्च प्रदर्शन का अतिरिक्त प्रीमियम चाहते हैं, तो KTM RC200 चुन सकते हैं।

    फीचर्स

    नई Xtreme 200S 4V और KTM RC 200 में फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। हालांकि, Xtreme 200S 4V में RC 200 की तुलना में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्टार्ट/स्टॉप तकनीक भी मिलती है। सुरक्षा के लिए, RC 200 में स्विचेबल रियर ABS है, जबकि Xtreme 200S 4V में ABS फीचर नहीं है।