विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero की Flex Fuel मोटरसाइकिल को खरीदना हुआ सस्‍ता, मिल रहा बड़ा Discount Offer

Published: Tue, 16 Jun 2026 11:00 AM (IST)

भारत में कुछ समय पहले ही Flex Fuel मोटरसाइकिल के तौर पर Hero Motocorp ने दो मोटरसाइकिल लॉन्‍च की थी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हीरो फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स पर 4000 रुपये तक की छूट

  2. स्प्लेंडर+ और एचएफ डीलक्स मॉडल पर ऑफर उपलब्ध

  3. यह डिस्काउंट ऑफर जुलाई 2026 तक रहेगा

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Hero Motocorp की ओर से कुछ समय पहले ही देश की पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इन मोटरसाइकिल को खरीदने पर बचत का मौका भी मिल रहा है। निर्माता की ओर से किस मोटरसाइकिल पर कितना Discount Offer किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hero ने दिया Discount

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अपनी मोटरसाइकिल पर डिस्‍काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर उन मोटरसाइकिल पर दिया जा रहा है जिनको हाल में ही फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्‍च किया गया है।

कितनी होगी बचत

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी दोनों फ्लेक्‍स फ्यूल मोटरसाइकिल को खरीदने पर अधिकतम चार हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर जुलाई 2026 तक रहेगा, क्‍योंकि दोनों मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी जुलाई 2026 से ही शुरू होगी।

किन पर मिलेगा ऑफर

निर्माता ने जून महीने में ही अपनी दो मोटरसाइकिल को फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्‍च किया था। इन दोनों मोटरसाइकिल में Hero Splendor+ और HF Deluxe शामिल हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इन दोनों फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक वाली मोटरसाइकिल में 97.2 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जा रहा है। जिनको ई85 पेट्रोल के साथ चलाया जा सकता है। बाजार में मौजूद ई20 पेट्रोल के साथ भी इन मोटरसाइकिल को चलाया जा सकता है।

कितनी हुई कीमत

दोनों मोटरसाइकिल पर दिए जा रहे डिस्‍काउंट ऑफर के बाद स्‍प्‍लेंडर प्‍लस की एक्‍स शोरूम कीमत 78710 रुपये हो गई है। वहीं एचएफ डीलक्‍स मोटरसाइकिल की एक्‍स शोरूम कीमत 68792 रुपये हो गई है। छूट के बाद स्‍प्‍लेंडर प्‍लस की कीमत ई20 मानकों के अनुरूप स्‍प्‍लेंडर प्‍लस से 1153 रुपये ज्‍यादा है। एचएफ डीलक्‍स फ्लेक्‍स फ्यूल की कीमत ई20 मानक के अनुरूप मोटरसाइकिल की कीमत से 1650 रुपये सस्‍ती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Wagon R Flex Fuel हुई लॉन्‍च, कीमत जानकर तुरंत बना लेंगे खरीदने का मन