विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Wagon R Flex Fuel हुई लॉन्‍च, कीमत जानकर तुरंत बना लेंगे खरीदने का मन

Published: Mon, 15 Jun 2026 01:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से देश की पहली Flex Fuel कार के तौर पर Maruti Wagon R को लॉन्‍च ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर लॉन्च हुई

  2. एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये निर्धारित की गई

  3. 1.2 लीटर इंजन और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की पहली Flex Fuel कार के तौर पर Maruti Wagon R को लॉन्‍च कर‍ दिया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को किस कीमत पर बाजार में लॉन्‍च किया गया है। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Maruti Wagon R Flex Fuel

मारुति की ओर से देश की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल गाड़ी के तौर पर Maruti Wagon R को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही इसे औपचारिक तौर पर पेश किया गया था।

क्‍या है अंतर

निर्माता की ओर से वैगन आर को भारत में लंबे समय से बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। अब इसके फ्लेक्‍स फ्यूल वर्जन को भी उसी डिजाइन, फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इस कार के नए वर्जन को ZXI+ पर आधारित रखा गया है।

कितना दमदार इंजन

मारुति की ओर से फ्लेक्‍स फ्यूल वाली वैगन आर में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसके साथ पांच स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

मारुति वैगन आर फ्लेक्‍स फ्यूल को सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, ईएसपी, मैनुअल एसी, मैनुअल एडजस्‍टेबल आईआरवीएम, फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है।

हो चुकी है पेश

मारुति की ओर से देश की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार के तौर पर वैगन आर को जून महीने में ही पेश किया गया है। इस कार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी की मौजूदगी में पेश किया गया था। जिसके बाद अब इस कार को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है।

कितनी है कीमत

जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी को 7.24 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्‍प