Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harley Davidson की Bikes हुई सस्ती, 3.34 लाख तक कीमतें हुई कम

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 06:29 PM (IST)

    हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी 2025 मॉडल की बिग बाइक की कीमतों का ऐलान कर दिया है। नई कीमतों वाली बाइकों में शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक स्टाइल है। Nightster, Sportster S, Pan America, Heritage Classic, Fat Boy, Breakout, Street Glide और Road Glide जैसे मॉडल्स की कीमतों में बदलाव हुआ है। कंपनी की टॉप रेंज की बाइक 41 लाख रुपये के करीब है। एंट्री लेवल बिग बाइक की कीमत 16 लाख से 20 लाख के बीच है।

    Hero Image

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Harley Davidson दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रूजर बाइक कंपनी है। कंपनी भारत में अपनी  2025 मॉडल की बिग बाइक की कीमतों की घोषणा कर दी है। जिन बाइकों की नई कीमतों की घोषणा की गई है वह शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक स्टाइल के साथ आती है। आइए जानते हैं कि भारतीय बाजार में मिलने वाली हार्ले-डेविडसन की मोटरसाइकिलों की नई कीमत क्या है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harley Davidson की नई कीमतें

    हार्ले-डेविडसन ने अपनी 2025 रेंज के लिए भारत में कई मॉडल्स की कीमतें जारी की हैं। ये कीमतें एक्स-शोरूम है। ये कीमतें भारत में हार्ले-डेविडसन की शानदार रेंज को और आकर्षक बनाती हैं।

    2025 Harley-Davidson
    मॉडल 2025 कीमत (रुपये में)  2024 कीमत (रुपये में)  कीमतों में अंतर (रुपये में)
    Nightster 13.51 लाख 13.39 लाख 12,000
    Nightster Special 14.29 लाख 14.09 लाख 20,000
    Sportster S 16.70 लाख 16.49 लाख 21,000
    Pan America 25.10 लाख 24.64 लाख 46,000
    Heritage Classic 23.85 लाख 27.19 लाख 3.34 लाख
    Fat Boy 25.90 लाख 25.69 लाख 21,000
    Breakout 31.79 लाख 30.99 लाख 80,000
    Street Glide 39.30 लाख 38.79 लाख 51,000
    Road Glide 42.30 लाख 41.79 लाख 51,000

    Harley-Davidson Nightster: हार्ले-डेविडसन की नई नाइटस्टर बाइक जल्द देगी  दस्तक, जाने संभावित कीमत और फीचर्स - Harley Davidson Nightster Bike Will  Knock Soon In India Know Expected Price ...

    Harley Davidson मोटरसाइकिलों की खूबियां

    • Street Glide Special और Road Glide Special: यह दोनों ही बाइक कंपनी की टॉप रेंज की है, जो 41 लाख रुपये के आसपास की कीमत में आती है। इनका स्टाइल इन्हें रोड ट्रिप्स के लिए पसंदीदा बनाता है।
    • Roadking और Heritage Classic: यह दोनों ही मस्कुलर बॉडी और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है। इन्हें सिटी राइड के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनकी कीमत 29 लाख रुपये के आसपास है।
    • Sportster S और Nightster: यह कंपनी की एंट्री लेवल बिग बाइक है, जो किफायती कीमत में शानदार राइडिंग एक्सपीरिएंस देती है। इनकी कीमत 16 लाख से 20 लाख के बीच है।